back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्चों को कब और कैसे देनी चाहिए पॉटी ट्रेनिंग

जब बात पॉटी ट्रेनिंग की आती है और कब इस प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए सबसे बड़ा सवाल एक माँ के मन में रहता है। कई माता पिता ये सोचते हैं कि जब तक उनका बच्चा इस तरह के लक्षण न दिखाएं तब तक हमे इंतजार करना चाहिए, बजाए परिवार वालो या दोस्तों की सुनकर उनके ऊपर दबाव डालने के। एक सही उम्र तक पॉटी ट्रेनिंग के लिए कभी भी बच्चे पर दबाव न डालें। आइये आपको इस लेख में हम बताते हैं बच्चों को कब और कैसे देनी चाहिए पॉटी ट्रेनिंग –

बच्चे की पॉटी ट्रेनिंग कब शुरू करनी चाहिए?

बच्चे की पॉटी ट्रेनिंग देने के लिए सही समय के बारे में जरूर जानें। पॉटी ट्रेनिंग के लिए बच्चे लगभग 18 महीने से 24 महीने के बीच तैयार होने लगते हैं। इस उम्र में आने के बाद वो खुद भी आपको संकेत दे सकते हैं कि अब उनके डाइपर के बदलने का समय आ गया है। अगर आप भी अपने बच्चे की पॉटी ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं तो 1.8 वर्ष से 2 साल के बीच शुरू करें।

बच्चे को कैसे देनी चाहिए ट्रेनिंग?

इस ट्रेनिंग में बच्चे को पहले टॉयलेट से जुड़े शब्दों के बारे में समझाएं। उनके सामने वो शब्द बार-बार दोहराएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें बच्चा इन प्रक्रियाओं को एक या दो दिन में नहीं सीख सकता। उसे ये सब सीखने के लिए समय दें। आप बच्चों को नीचे लिखे हुए प्रकरों से ट्रेनिंग दे सकते हैं –

  • सबसे पहले डायपर से स्टूल (मल) निकालें और उनके सामने पॉटी चेयर पर रखें। इससे उन्हें समझ आएगा कि उन्हें अब पॉटी करनी है।

  • बच्चे के बड़े भाई बहन को भी बोलेन कि उसे पॉटी करने की ट्रेनिंग दें। बच्चे को भी उनसे सीखने दें।

  • जब आप पॉटी चेयर की मदद से स्टूल को टॉयलेट में डालते हैं, तो उन्हें वो प्रक्रिया देखने दें।

  • फिर उन्ही के सामने फ्लश करें और फिर ये भी देखें कि आपके सामने वो फिर से फ्लश करते हैं या नहीं।

  • जब आपका बच्चा आपको टॉयलेट इस्तेमाल करने के संकेत दें तो इन बातों पर ध्यान रखें। उसे फिर जल्दी से टॉयलेट की तरफ लेकर जाएँ।

  • बच्चे की पॉटी करने से पहले पैंट कैसे नीचे करते हैं, सिखाएं।

  • फिर पॉटी सीट पर बिठाने से लेकर पॉटी करने तक उनके साथ खड़े रहें।

  • अगर बच्चा कोई प्रक्रिया गलत करें तो उसे ऐसा करने से मना करें।

  • बच्चा जब पॉटी कर लें तो उसे कैसे साफ़ करना है, वो तरीका अपने बच्चे को सिखाएं।

  • इसके बाद ध्यान रखें कि बच्चा पॉटी शौच के बाच अपने हाथों को अच्छे से धोए।

  • बच्चे को जोर देकर या डांटकर पॉटी करने के लिए न बोले।

इस तरह आपका बच्चा बिना आपकी मदद के पॉटी करना सीख जाएगा और टॉयलेट का इस्तेमाल भी कर सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...