back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमर दर्द का रामबाण इलाज

वर्तमान समय में कमर दर्द एक आम समस्या है। यह समस्या अकसर सामान्य और तीव्र दो रूपों में देखी जाती है। सामान्य कमर दर्द अकसर कम होता है और इसमें रोगी चल-फिर लेता है लेकिन फिर भी कभी कभी यह बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। इससे छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय है मार्जारी आसन, जिसे करने से कमरदर्द और पीठदर्द में आराम होगा।

मार्जारी आसन विधि – Marjariasana Steps

दोनों घुटनों और दोनों हाथों को जमीन पर रखकर झुककर खड़े हो जाएं। हाथों को जमीन पर बिलकुल सीधा रखें। ध्यान रखें कि हाथ कंधों की सीध में हों और हथेली फर्श पर इस तरह टिकाएं कि उंगलियां आगे की तरफ फैली हों। हाथों को घुटनों की सीध में रखें, बांहें और जांघें भी फर्श से एक सीध में होनी चाहिए। घुटनों को एक-दूसरे से सटाकर भी रखा जा सकता है और चाहे तो थोड़ी दूर भी। यह इस आसन की आरंभिक अवस्था है। 

इसके बाद रीढ़ को ऊपर की तरफ खींचते हुए सांस अंदर खींचें। इसे इस स्थिति तक लाएं कि पीठ अवतल अवस्था में पूरी तरह ऊपर खिंची हुई दिखे। सांस अंदर की ओर तब तक खींचते रहें जब तक कि पेट हवा से पूरी तरह भर न जाए। इस दौरान सिर का ऊपर उठाए रखें। सांस को तीन सेकंड तक भीतर रोक कर रखें। इसके बाद पीठ को बीच से ऊपर उठाकर सिर नीचे झुकाएं। अपनी दृष्टि नाभि पर टिकाएं। सांस धीरे-धीरे बाहर छोड़ें और पेट को पूरी तरह खाली कर दें और नितंबों को भी भीतर की तरफ खींचें। सांस को फिर तीन सेकंड तक रोकें और सामान्य दशा में वापस आ जाएं। इस तरह इस आसन का एक चक्र पूरा होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्मी दुनिया से दूरी, बच्चों को फ्री योगा सिखा रही अनु अग्रवाल, जन्मदिन पर जानें कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में जन्मी अनु अग्रवाल को 1990 के दशक में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने रातों-रात स्टार बना दिया था।इस फिल्म से...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...