back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वजन कम करने वाले फल – Fruits for weight loss in Hindi

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहते हैं। वजन बढ़ना एक ऐसी ही परेशानी है। खाने-पीने की आदतों पर कंट्रोल ना कर पाने के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने-पीने की ही कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो आपका वजन कम कर सकती हैं। जी हां, कुछ ऐसे फल भी हैं जो आपको वजन कम करने में सहायक होते हैं। अधिकतर फलों में पाया जाने वाला फाइबर ही वजन कम करने में सहायक होता है। आइए जानें कुछ ऐसे फलों के बारें में जिनसे आसानी से वजन कम (Fruits for Weight Loss) किया जा सकता है। 

वजन कम करने वाले फल की सूची – List of Fruits for Weight Loss in Hindi

सेब – Apple

वजन कम करने वाले फलों में पहला स्थान आता है सेब का। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर का मेटाबॉजिल्म बढ़ाने में सहायक होता है। 

तरबूज – Watermelon

तरबूज भी हाई-फाइबर वाला फल होता और इसमें पानी की भी प्रचुर मात्रा होती है। यही कारण है कि तरबूज वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। 

संतरा – Orange

मोटापे का एक अहम कारण कैलोरी होता है और संतरे में कैलोरी बहुत ही कम होती है। एक संतरे में केवल 40-50 कैलोरी होती है। यह फल आपका पेट भी भरता और आपकी कैलोरी भी नहीं बढ़ाता है।

अमरुद – Guvava

अमरुद में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की बीमारियों को दूर रखते हैं। इससे मोटापा नियंत्रित रहता है।

ग्रेपफ्रूट – Grapefruit

भारत में यह फल कम पाया जाता है लेकिन वजन कम करने के लिए इसका प्रयोग दुनियाभर में किया जाता है। यह भी विटामिन सी से भरपूर होता है। 

पपीता – Papaya

साल भर मिलने वाला यह फल हमारे पाचन तंत्र को साफ रखता है। इसमें फाइबर और कई ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट को कम करने में मदद प्रदान करते हैं। सुबह-सुबह एक प्लेट पपीते का सलाद खानने से पूरे दिन पेट को ठंडा और हल्का रखता है। 

नाशपाती – Pear

नाशपाती भी वजन कम करने वाले अन्य फलों की तरह फाइबर तो होता ही है साथ ही इसमें विटामिन सी, मैग्निशियम, कॉपर आदि भी होता है। रोजाना एक नाशपाती खाना वजन कम करने में लिए अच्छा माना जाता है। 

एवाकाडो – Avacado

भारत में आजकल एवाकाडो काफी आसानी से मिल जाता है। इस फल में पाया जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट ही वह तत्व है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। 

अनार – Pomegranate

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह भूख को कम करने में भी सहायक होता है। 

केला – Banana

केले को अधिकतर लोग वजन बढ़ाने के लिए प्रयोग करते हैं लेकिन यह भी एक सच है कि केला खाने से वजन कम भी होता है। हैवी वर्कआउट करने के बाद एक केला खाने से आपको तुरंत ताकत मिलेगी और यह भूख भी शांत होती है। 

नारियल – Coconut

नारियल एक ऐसा फल है जिसे कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। आप गाय या भैंस के दूध की जगह नारियल का दूध ले सकते हैं, इसके तेल से मालिश कर फैट टिशूज को कम कर सकते हैं और इसका पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट जल्दी कम होता है। 

उपरोक्त फलों के साथ टमाटर, खरबूजा, आडू आदि भी वजन कम करने में सहायक होते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...