छाछ और लस्सी भारत के दो बहुत ही लोकप्रिय पेय पदार्थ हैं। दोनों ही दही से बनाए जाते हैं – एक मीठे तरीके से बनाई जाती है तो एक में नमक का इस्तेमाल किया। कई सदियों से इन पेय पदार्थों का इस्तेमाल पूरे देश में किया जा रहा है। गर्मियों में लस्सी या छाछ का एक बड़ा ग्लास पीने से आपकी झट से प्यास भुझ जाती हैं, साथ ही इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह पेय पदार्थ कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। साथ ही इन्हें पीने से स्वास्थ्य और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
सिर्फ यही नहीं, बल्कि ये दोनों ड्रिंक्स आपका वजन कम करने में भी आपकी मदद करेंगी। लेकिन लोगों का सबसे आम सवाल यही होता है कि हमे वजन कम करने के लिए इन दोनों में से कौन सा पेय पदार्थ पीना चाहिए? तो चलिए आपको इस लेख में हम बताते है कि वजन कम करने के लिए आपके लिए कौनसी सी ड्रिंक बेस्ट है।
छाछ –
छाछ एक हल्की ड्रिंक क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और आप इसे दोपहर में पानी की जगह पर पी सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये लस्सी के मुकाबले कम एसिडिक होता है। आप इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, या कटा धनिया डाल सकते हैं। इससे छाछ का स्वाद और बढ़ जाएगा। खाने के बाद छाछ पीने से खाने को पचाने में मदद मिलती है, साथ ही एसिड रिफ्लक्स की भी समस्या कम होती है।
लस्सी –
लस्सी छाछ से अधिक गाढ़ी होती है। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी भी ज्यादा होती है और ये पीने में मीठा होता है। लस्सी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, रोज़ सिरप, मैंगो, केसर मिला सकते हैं। लस्सी छाछ से अधिक गाढ़ी होती है और आपका पेट एक ही बार में भर सकती है। इसमें प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं, लस्सी पाचन से जुडी समस्या का भी हल करती हैं जैसे पेट फूलना और कब्ज।
वजन कम करने के लिए क्या है फायदेमंद –
ये हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस करना मतलब कैलोरी में ज्यादा से ज्यादा कटौती करना। ऐसे में, बटरमिल्क एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह हल्का होता है, और इसमें फाइट और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। छाछ में लस्सी के मुकाबले 50 प्रतिशत कैलोरी और 75 से भी कम फैट होता है। हालांकि, दोनों ही समान पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और समान फायदे पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और ये प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। आप मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने के लिए दिन में एक ग्लास छाछ पी सकते हैं। एसिड रिफ्लक्स के लिए भी यह बेहतरीन ऑप्शन है।





