कम वजन और दुबला शरीर एक बड़ी आबादी की समस्या है। कई लोग अपनी डाइट को बहुत अच्छा रखते हैं लेकिन फिर भी उनकी समस्या खत्म नहीं होती, ऐसे में विशेषज्ञ प्रोटीन शेक लेने की राय देते हैं। प्रोटीन शेक में वह सभी जरूरी पोषण होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं।
हालांकि आजकल बाजार में कई प्रोटीन शेक मौजूद हैं लेकिन आर्टिफिशियल प्रोटीन शेक पाउडर के साइड इफेक्ट भी होते हैं ऐसे में घर पर प्रोटीन शेक बनाना सबसे सेफ होता है। आइए जानें कुछ ऐसे प्रोटीन शेक (Natural Protein Shakes for Weight Gain) के बारें में जो आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
वजन बढ़ाने वाले नेचुरल प्रोटीन शेक – Natural Protein Shakes for Weight Gain
बनाना शेक – Banana Shake
केला कैलोरीज का भंडार होता है। वजन बढ़ाने और तुरंत एनर्जी पाने के लिए इसका काफी प्रयोग होता है। इसे दूध में मिलाकर सुबह पीना वजन बढ़ाने में मदद करता है। बनाना शेक को फुल क्रीम दूध, स्टोबेरी, ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाकर और भी स्वादिष्ठ और सेहतमंद बनाया जा सकता है।
ऑरेंज क्रीम शेक – Orange Cream Weight Gain Shake
फुल क्रीम मिल्क के साथ ऑरेंज जूस और क्रीम मिलाने से एक हैवी कैलोरी वाला प्रोटीन शेक तैयार होता है। इस ऑरेंज शेक को बनाने के लिए आपको फुल क्रीम मिल्क, ऑरेंज जूस, ऑरेंज क्रीम प्रोटीन पाउडर की जरूरत होगी।
एवाकाडो शेक – Avocado Shake
आजकल भारत में भी एवाकाडो मिलने लगे हैं। यह फल बेहद स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होते हैं। एक एवाकाडो में नारियल का दूध या फुल क्रीम दूध, पके हुए केले, शकरकंद आदि मिलाकर एक पौष्टिक शेक तैयार कर पीजिए, यह वजन बढ़ाने में सहायक होगा।
पीनट बटर चॉकलेट – Peanut Butter Chocolate Shake
प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर, बादाम, दूध, केला और शहद को मिलाकर एक शानदार शेक बनाया जा सकता है जिससे वजन बढ़ता है। इस शेक में कैलोरी के साथ प्रोटीन भी होता है।
मैंगो लस्सी शेक – Mango Lassi Shake
गर्मियों के दिनों में यह शेक ना केवल आपको ठंडक देगा बल्कि आपको वजन बढ़ाने में भी मदद करेगा। इसमें फुल क्रीम दूध से बनी दही, बादाम, शहद आदि का भी प्रयोग करें। इलायची पाउडर डालने से इसकी खुशबू बढ़ेगी।
कुकीज एंड क्रीम मिल्क शेक – Cookies And Cream High Calorie Milk Shake
कुकीज, दूध, शहद और क्रीम को मिलाकर आप ऐसा स्वादिष्ट पेय तैयार कर सकते हैं जिससे वजन भी बढ़ेगा और स्वाद भी।
उपरोक्त प्रोटीन शेक लेने के साथ निम्न बातों का भी खास ख्याल रखें:
- _x000D_
- किसी भी शेक में प्रोटीन पाउडर मिलाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। कई लोग हाई प्रोटीन डाइट को पचा नहीं पाते हैं, इससे किडनी पर प्रभाव पड़ता है।
- वजन बढ़ाने के लिए भोजन के साथ इन शेकस को लें।
- प्रोटीन शेक को अपने भोजन की जगह ना दें बल्कि इन्हें भोजन के साथ कॉम्प्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करें।
- वजन बढ़ाने के लिए शेक बनाते समय अधिकतर फुल क्रीम दूध, सोया मिल्क या अन्य अधिक फैट वाले बेस का ही प्रयोग करना सही होता है।
- चीनी की जगह शहद का प्रयोग करने से स्वाद बढ़ता है।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_




