नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अंजीर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग अपनी डाइट में अंजीर को शामिल करते हैं। आपको बता दे की अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट फाइबर जिंक मैंगनीज मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करेंगे तो आपको फिट और हेल्दी बना सकता है। अंजीर को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को भिगोकर खाने से हमारा शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेते हैं। भीगे हुए अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और पेट से जुड़ी कई बीमारियों को ठीक करने में यह मदद करता है। आइए जानते है कि मोटापा कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के अलावा अंजीर के अन्य फायदे क्या है।




