गले में दर्द (Throat ache) सामान्य सर्दी का संकेत भी हो सकता है और वोकल कोर्ड में इंफेक्शन या स्ट्रेप थ्रोट (strep throat) जैसी किसी गंभीर समस्या का लक्षण भी। इसमें गले में चुभन या छिला हुआ महसूस होता है और कुछ खाने में दिक्कत महसूस होती है।
गले में दर्द की समस्या – Issue of Throat Ache
गले में दर्द बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकता है, खासकर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) कमजोर होती है, वह गले के इंफेक्शन से जल्दी प्रभावित होते हैं। गले में इंफेक्शन या दर्द होने पर गला अंदर से लाल और कुछ सूजा हुआ नजर आता है। वोकल कोड भी अपेक्षाकृत फूले हुए नजर आते हैं।
गले में दर्द के लक्षण – Throat Pain Symptoms in Hindi
- _x000D_
- कई बार कान में भी दिक्कत होना
- गले के साथ कनपटी तक दर्द होना
- गले में चुभन होना
- गले में दर्द होना
- जबड़ा खोलने में परेशानी होना
- निगलने में कठिनाई होना
- हल्की खाँसी व गले में खराश महसूस होती है
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
गले में दर्द का कारण – Causes of Throat Pain in Hindi
गले में दर्द कई कारणों से हो सकता है जिनमें से कुछ निम्न हैं:
- _x000D_
- सामान्य सर्दी जो वायरल इंफेक्शन से हो सकती है।
- आवाज वाली ग्रंथियों लैरींगाइटिस (Laryngitis) में इंफेक्शन होना।
- टांसिल में इंफेक्शन होने से।
- टांसिल के आस-पास के ऊतकों में संक्रमण होने से।
- धूम्रपान, प्रदूषण, जोर से चिल्लाने के कारण।
- नाक की जगह गले से सांस लेने के कारण ।
- गले में किसी तरह की कोई चोट लगने से।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
गले में दर्द का इलाज – Throat Ache Treatment in Hindi
- _x000D_
- गुनगुने पानी में नमक डालक कर गरारे करें।
- गरम पानी की भाप लें।
- गले की सिकाई करें।
- तुलसी और लौंग जैसे घरेलू उपायों को गले के दर्द (Gale me Dard) से राहत के लिए इस्तेमाल करें।
- गले में दर्द हो तो ज्यादा बोलें या चिल्लाएं नहीं।
- गर्म पेय जैसे चाय, कॉफी और सूप पीएं।
- धूम्रपान न करें।
- झूठा खाना या झूठे बर्तनों में खाना न खाएं।
- धूल, प्रदूषण, धुएं आदि से दूर रहें।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
गले के दर्द में इन बातों का रखें ध्यान – Precautions for Sore Throat in Hindi
- _x000D_
- लिंफ नोड यानि की जबड़े के नीचे के हिस्से में सूजन आई हो तो विशेष ध्यान दें।
- गला अचानक दर्द करने लगे और बुखार आ जाए तो भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
- एक सप्ताह से अधिक समय तक भी समस्या बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- निगलने में दिक्कत सामान्य है लेकिन यदि पानी भी नहीं पी पा रहे तो सचेत रहें।
- गले के साथ बाहरी हिस्से भी दर्द करने लगे या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- जोड़ों में या कान में दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- बलगम में खून आ रहा हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_




