डेंगू (Dengue) बुखार मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह संक्रमित एडीज मच्छर (Aedes Mosquito) के काटने से फैलता है। डेंगू बुखार में व्यक्ति को तेज बुखार, शरीर में लाल रंग के चकते, सिर दर्द, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, भूख का कम होना, उल्टी आना आदि की शिकायत हो जाती है। डेंगू बुखार का अभी तक कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। लेकिन डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को अधिक से अधिक आराम और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
डेंगू जनित क्षेत्र में हैं तो बरतें सावधानियां – Dengue Prevention Suggestion
डेंगू से बचने के लिए व्यक्ति को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसे स्थान पर रह रहे हैं जिसकी पहचान डेंगू क्लस्टर क्षेत्र के रूप में की गई है तो उस व्यक्ति को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- _x000D_
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- पानी के बर्तनों को ढक कर रखें।
- चेहरे को छोड़कर पूरे शरीर पर मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाएं।
- पूरी बाजू की शर्ट और फुल पैंट पहनें जिससे आपका पूरा शरीर ढका रहे।
- घर या ऑफिस में मस्कीटो कॉइल, स्प्रे या लिक्विड मशीन का प्रयोग करें।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
इन उपायों से करें डेंगू मच्छरों की रोकथाम – Steps to prevent Dengue Mosquito Breeding
डेंगू (Dengue) मच्छरों को पनपने से रोकना डेंगू से बचाव (Dengue Prevention) का सबसे अच्छा उपाय है। यदि हम अपने घर और आस पास के स्थान पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें तो डेंगू मच्छरों को पैदा होने से रोक सकते हैं।
डेंगू मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-
- _x000D_
- डेंगू के मच्छर ज्यादातर साफ पानी से भरे बर्तनों में पनपते हैं। इसलिए घर में रखे पानी के बर्तनों को ढक कर रखें।
- घर में रखे फूलदान (Flower pot) का पानी रोजाना बदलें।
- घर के बाहर या गैलरी में रखें गमलों में पानी इकट्ठा न होने दें।
- घर के आस- पास या छत पर पड़े बेकार टायर, ट्यूब, टूटे हुए मटके, खाली डिब्बों आदि में बरसात का पानी इकठ्ठा न होने दें।
- घर में स्थित हौदियों, टैंकरों में पानी को साफ रखने के लिए उसमें क्लोरीन की दो चार गोलियां डाल दें।
- खाली बर्तनों को उलटा करके रखें।
- अगर घर में कूलर है तो उसका पानी दो या तीन दिन बाद अवश्य बदलें।
- पक्षियों के खाने- पीने के बर्तनों को हर रोज साफ करें।
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_
नोट- अगर उपरोक्त सावधानियों के बावजूद आपको लगातार तेज बुखार, शरीर में लाल रंग के चकते, सिर दर्द, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द आदि की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।




