नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। जब भी भारतीय पकवान की बात आती हैं तो खाने में जबरदस्त मसालों की खुशबू और तड़के याद आते है। इसके बिना भारतीय व्यंजन को अधूरा माना गया है। इसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, लेकिन अत्यधिक मसालेदार खाने के सेवन से हमारी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और लोग पेट से संबंधी कई बीमारियों से ग्रस्ति हो जाते हैं।
पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है
ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन हमारे पेट में एसिड पैदा करता है। इससे पेट में जलन, उल्टी जैसी समस्याएं हो जाती है। कभी-कभी लोगों में अपच की भी समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं इससे पेट में सूजन और दर्द की भी शिकायत बनी रहती है।
गैस की समस्या से हो सकते हैं ग्रसित
अधिकतर लोग गैस की समस्या से पीड़ित है और ज्यादा मसालों के सेवन से गैस की भी समस्या देखने को मिलती है। कभी-कभी गैस की वजह से सिरदर्द और उल्टी में खून भी जाने लगता है। इसलिए ज्यादा मसालों का सेव न करें।
दस्त की समस्या
बहुत ज्यादा मसालेदार खाने के वजह से दस्त की समस्या हो जाती है। अधिकाश लोगों में देखने को मिलता हैं कि मसालेदार खाने की वजह से पेट खराब हो जाता है और मल में खून भी आने लगता है। इसलिए मसालेदार खाने का कम से कम इस्तेमाल करें।
सीने में जलन
बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाले खाने के इस्तेमाल से सीने में जलन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही लोगों में अपच और बैचेनी भी देखने को मिलती है। इसलिए मसालेदार खाने स बचें।




