नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुबह की धूप और हवा दोनों ही हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है I सुबह उठकर हमें केवल धूप ही नहीं लेना चाहिए बल्कि व्यायाम और योग भी करना चाहिए I योग करने के लिए सुबह का समय सबसे ज्यादा अच्छा होता है I यदि हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करते हैं ,तो हमारा जीवन काफी सरल और सुगम हो जाता है I योग हमारे शरीर से अनेक प्रकार की बीमारियों को खत्म करने में सहायक होता है और साथ ही साथ हमें पूरे दिन एक्टिव भी रखता है I
आइये आज हम आपको बतायेंगे की ऐसे कौन से योग हैं जो आपको पूरे दिने एक्टिव रखेंगे.
1.वार्म अप – पूरे दिन खुद को एक्टिव रखने के लिए वार्म आप करें। किसी भी योग आसन को शुरू करने से पहले आप वार्म आप करें। वार्म आप आपके शरीर को योग करने की ऊर्जा प्रदान करता है I जिससे जब आप योग शुरू करेंगे तब खुद को सहज महसूस करेंगे I
वृक्षासन/वज्रासन Untitled_design__2_.png
2.वृक्षासन – वृक्षासन के समय आप ट्री पोज में होते हैं.ट्री पोज आपके पैरों में लिगामेंट्स और टेंडन्स को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद करता है I वृक्षासन करने से आप का शरीर काफी हदतक संतुलित बनता है ,इसके साथ ही आपकी कमर, जांघों, कूल्हों को स्थिरता भी देता है I
· 3. वज्रासन – वज्रासन जमीन पर चटाई बिछा कर किया जाता है ,वज्रासन में आप गहरी सांस लेते है और छोड़ते हैं। वज्रासन करने से आपके जांघ और घुटने दोनों ही मजूबत होते हैं। इसके अलावा ये आपकी पाचन क्रिया में भी सहायक होता है।
सूर्य नमस्कार /भुजंगासन Untitled_design__3_.png
4 . सूर्य नमस्कार – सूर्य नमस्कार आपके मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। सूर्य नमस्कार वजन घटाने में बेहद ही सहायक होता है। यदि आपका पाचन तंत्र खराब है तो रोजाना सूर्य नमस्कार करें ,ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है I
5. भुजंगासन- भुजंगासन आपके शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है। यदि पेट की समस्या से आप परेशान हैं तो रोजाना भुजंगासन आसन करें। भुजंगासन आपके पेट को लचीला बनाता है।





