back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरू अंगद देव- Sikh Guru Angad Sahib in Hindi

गुरु अंगद साहिब का जन्म 31 मार्च 1504 को हुआ था। गुरु अंगद साहिब सिख धर्म के दूसरे गुरु हैं। इन्हें पंजाबी भाषा गुरुमुखी का जनक माना जाता है। 

गुरु अंगद साहिब के कार्य (Early Life of Guru Angad Sahib in Hindi)

अंगद साहिब ने गुरु नानक के लेखन को संगृहीत करने के साथ-साथ उनका प्रचार करना भी शुरू किया। साथ ही उन्होंने अपने अनुभवों से कई गीतों का लेखन किया और लोगों तक उन्हें पहुंचाने के लिए गुरुमुखी लिपि की रचना भी की।

गुरुमुखी क्या है (What is Gurumukhi)

गुरुमुखी का मतलब होता है गुरु के मुख से निकली हुई वाणी। गुरुमुखी वह लिपि है जिसमें "गुरुग्रंथ साहिब" लिखी गई है। गुरुमुखी की खासियत यह है कि यह बेहद आसान और स्पष्ट उच्चारण से युक्त है। इसकी मदद से लोग गुरु नानक जी की शिक्षाओं और उनके भजनों को समझ सके। 

गुरु अंगद देव जी के कार्य (Works of Guru Angad Dev ji)

गुरु अंगद साहिब के नेतृत्व में ही लंगर की व्यवस्था का व्यापक प्रचार हुआ। गुरु अंगद जी का असली नाम भाई लहना जी था। एक बार उन्होंने गुरु नानक जी का एक गीत एक सिख को गाते हुए सुन लिया। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव जी से मिलने का मन बनाया। कहते हैं कि गुरु नानक से पहली मुलाकात में ही गुरु अंगद जी का चरित्र तब्दील हो गया और वह सिख धर्म में परिवर्तित होकर कतारपुर में रहने लगे। इन्होंने ही गुरुमुखी की रचना की और गुरु नानक देव की जीवनी लिखी थी। 

गुरु और सिख धर्म के प्रति उनकी आस्था को देखकर गुरु नानक ने उन्हें दूसरे नानक की उपाधि और गुरु अंगद का नाम दिया। कहा जाता है कि गुरु बनने के लिए नानक जी ने इनकी सात परिक्षाएं ली थी। गुरु नानक जी की मृत्यु के बाद गुरु अंगद जी ने उनके उपदेशों को आगे बढ़ाने का काम किया। गुरु अंगद जी का निधन 29 मार्च 1552 को हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

इन 6 आसान उपायों से कुंडली में गुरु को मजबूत करें, बढ़ेगी धन-समृद्धि और जीवन में खुशहाली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। विशेष रूप से गुरु (बृहस्पति)...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵