back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं और आप पात्र हैं तो आप कुछ आसाना स्टेप्स के बाद आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना मानी जाने वाली प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुभारंभ साल 2016 में हुआ था। ये योजना केवल इस उद्देश्य से चलाई गई कि गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ दिया जा सके। चूल्हे पर खाना बनाते समय आंखों में लगने वाले धुंए से मुक्ति दिलवाना भी इसका एक अन्य मकसद था। अगर आप भी इस योजना के पात्र है और आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो कुछ आसान प्रक्रिया के बाद आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की पात्रता

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो पहले आपको इसकी पात्रता के पैमाने पर खरा उतरना होगा, इसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे।

  1. यह योजना महिलाओं की सहूलियत के लिए चलाई गई थी इसलिए आवदेन केवल महिला के नाम से ही स्वीकार्य है।
  2. आवेदन महिला की उम्र कम से कम 18 साल हो।
  3. यदि परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत आता है तभी इस योजना में आवेदन हो पाएगा।
  4. इस योजना में कनेक्शन लेने के लिए पहले से एलीपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

अगर आप Pradhan Mantri Ujjwala Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास इन दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है:- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता (DBT के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए दो प्रकार की प्रक्रियाएं हैं:-

ऑफलाइन प्रक्रिया

  • अपने नजदीकी LPG गैस एजेंसी (Indane, Bharat Gas, HP Gas) पर जाएं
  • वहां से उज्ज्वला योजना का फॉर्म लें
  • फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज लगाएं
  • एजेंसी में जमा कर दें

कुछ दिनों में वेरिफिकेशन के बाद आपको कनेक्शन मिल जाएगा

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे pmuy.gov.in)
  • “Apply for New Ujjwala Connection” पर क्लिक करें
  • अपनी गैस कंपनी (Indane/Bharat/HP) चुनें
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • सबमिट करें

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच Economic Earthquake की आशंका: राहुल गांधी ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर जताई चिंता, पीएम मोदी बोले-भारत ने हालात संभाले...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵