back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

अगर आप भी बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं और पैसे की कमी आड़े आ रही है तो Pradhan Mantri Mudra Yojana आपकी मुसीबत कम कर सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। PMMY का मुख्य मकसद छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के आसानी से लोन उपलब्ध कराना है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी उनके आड़े आ जाती और वह आगे नहीं बढ़ पाते।

इस योजना के तहत लोन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है—शिशु (₹50,000 तक), किशोर (₹50,000 से ₹5 लाख तक) और तरुण (₹5 लाख से ₹10 लाख तक)। यह लोन गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि क्षेत्र के छोटे व्यवसायों के लिए दिया जाता है।

Pradhan Mantri Mudra Yojana के प्रमुख लाभ

  • बिना गारंटी लोन: इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।
  • आसान प्रक्रिया: लोन लेने की प्रक्रिया सरल और तेज है, जिससे आम लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • कम ब्याज दर: अन्य लोन की तुलना में ब्याज दरें कम होती हैं, जिससे भुगतान करना आसान होता है।
  • छोटे व्यवसायों को बढ़ावा: दुकानदार, कारीगर, छोटे उद्योग और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता मिलती है।
  • महिला सशक्तिकरण: महिला उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनती हैं।
  • रोजगार के अवसर: नए व्यवसाय शुरू होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।
  • सामाजिक समावेशन: SC/ST और पिछड़े वर्ग के लोगों को भी विशेष लाभ मिलता है।
  • आर्थिक विकास: छोटे उद्योगों के बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
  • क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद: पहली बार लोन लेने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका होता है।

कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों के लिए एक मजबूत सहारा है, जो उन्हें अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। अगर आप अप्लाई करने चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करक जानकारी ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छात्रों की बल्ले-बल्ले! क्या है National Scholarship Portal जहां एक ही पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं स्कॉलरशिप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों और छात्रों का जीवन सुलभ से सुलभतम बनाने के लिए कई प्रकार...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵