back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्यार के लिए फेंग शुई टिप्स – Pyar Ke Liye Feng Shui Tips

फेंग शुई का इस्तेमाल चीनी लोग सदियों से करते आ रहे हैं। फेंग शुई को कुछ लोग वस्तुओं को सही जगह रखने का विज्ञान मानते हैं लेकिन यह इससे कहीं अधिक है। दरअसल यह वस्तुओं क़ो आसपास के माहौल के साथ तालमेल बिठाते हुए उन्हें सही जगह रखने की कला है। फेंग शुई में घर की वास्तु से जुड़े दोषों को आसानी से खत्म करने के उपाय बताए गए हैं। इसमें कई ऐसे टिप्स भी दिए गए हैं जिनके द्वारा आप अपनी लव लाइफ को भी बेहतर बना सकते हैं। इसमें अविवाहित और विवाहित दोनों तरह के लोगों के लिए कई सुझाव दिए गए हैं जो निम्न हैं:

टीवी, कंप्यूटर को निकालें, प्यार को जगाएं: आपसी बातचीत शादी-शुदा जिंदगी में रिश्तों की डोर को मजबूत बनाती है और टीवी और अन्य गैजेट्स इस बातचीत को पूरी तरह खत्म कर देते हैं । इसलिए फेंग शुई के अनुसार अगर शादी-शुदा जिंदगी में खुशियां चाहिए तो टीवी को बैडरूम से बाहर निकालना ही होगा।

एक ही गद्दा हो (Feng Shui Love Tips in Hindi for Lovers) : फेंग शुई के अनुसार पति पत्नी के बेड पर एक ही गद्दा होना चाहिए। मसलन अगर डबल बेड है तो भी गद्दा एक ही फुल साइज होना चाहिए। दो गद्दों का प्रयोग वैवाहिक जोड़े के भविष्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

अलगाव नहीं संबंधो को दें जगह: पति-पत्नी के बेडरूम में अलगाव को दर्शाने वाली चीजें नहीं होना चाहिए। यहां नदी, तालाब, झरना और जल संग्रह आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

पूराने रिश्तों को ना दें जगह (Feng Shui Tips for Love in Hindi): अगर पति-पत्नी में से किसी का पहले किसी अन्य से कोई रिश्ता हो तो उसे जुड़ी हर वस्तु बेडरूम से बाहर रखनी चाहिए। इस बात का ख्याल खासकर उन कपल्स को रखना चाहिए जिनकी या तो तलाक या पहली पति या पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी हुई हो।

पानी वाली चीजें रखें बाहर: फेंग शुई के अनुसार पानी प्यार की ऊर्जा में बाधक का काम करता है इसलिए बेडरूम में झरने, तालाब आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही बेडरूम के अंदर किसी तरह का फुव्वारा या मछलीघर भी नहीं रखना चाहिए। पीने के लिए भी बस एक बोतल पानी रात के समय काफी है।

बेड: अपना बिस्तर खिड़की या दीवार से सटाकर कभी भी न लगाएं। इससे रिश्तों में तनाव उत्पन्न होता है और आपसी असहयोग की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है।

घर को थोड़ा सजाएं: जिन युवाओं को अपना मनचाहा प्रेमी नहीं मिल रहा उन्हें सबसे पहले अपना घर देखना चाहिए। घर को सजाना पॉजिटिव एनर्जी को लाने का सबसे आसान तरीका होता है। घर की साफ-सफाई और सजावट में वक्त दीजिएं।

सिंग्ल नहीं रहना तो “रखें” भी ना: फेंग शुई के अनुसार सिंगल कुर्सियां और पक्षी-जानवरों की मूर्ति अकेलेपन को दर्शाती है। इसलिए सिंगल कुर्सियों को हटाएं, घर में जोड़े वाले पक्षियों की तस्वीर या मूर्ति लगाए।

दक्षिण पश्चिम कोना है बेहतर: फेंग शुई के अनुसार घर का दक्षिण पश्चिम हिस्सा ही प्यार का हिस्सा होता है। इस हिस्से को जितना हो सके सजा कर रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵