back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेडरुम के लिए फेंग शुई टिप्स – Bedroom ke liye Feng Shui Tips

बेडरुम हर घर एक खास भाग होता है। बेडरुम का आरामदायक होना बेहद जरुरी माना जाता है। अगर किचन घर का पावर हाउस है तो बेडरुम रेस्टरुम। फेंगशुई के अनुसार बेडरुम की गलत दिशा या बेड की गलत दिशा हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करती है। इनसे बचने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं:

  • फेंगशुई के अनुसार जातक को बेडरुम उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोना चाहिए।

  • बेडरूम बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम का दरवाजा किसी अन्य के दरवाजे के सामने न हो। यदि ऐसा हो तो दरवाजे के बिच में ‘विंडचाईम’ लटकना चाहिए, इसके बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ता।

  • बेडरूम में पानी की कोई वस्तु (फूल, पौधे आदि) नहीं रखने चाहिए। कई लोग एक्वेरियम (मछलीघर) को बेडरुम में रखते हैं, ऐसा करना गलत माना जाता है।

  • फेंगशुई के अनुसार बेडरुम में टीवी कभी नहीं रखना चाहिए। बेडरुम में टीवी विशेष तौर पर दंपतियों के संबंधों को नुकसान पहुंचाता है। यदि किसी कारण वश रखना भी पड़े तो सोने से पहले उसे ढक देना चाहिए।

  • बिस्तर के सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में किसी अन्य के आने की संभावना पैदा होती है। यदि शीशे बेड के सामने है तो सोने से पहले उसे ढक देना चाहिए।

  • दिवारों पर किसी तरह का हिंसात्मक चित्र नहीं लगाना चाहिए।

  • बेडरुम की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए। पीला, हल्का पिंक, सफेद क्रीम कलर आदि बेडरुम के लिए अच्छे माने जाते हैं। लाल, हरा और अन्य चटक रंगों से थोड़ा दूर रहना चाहिए।

  • फेंगशुई के अनुसार बेड के ऊपर बीम नहीं होना चाहिए।

फेंग शुई के अनुसार बिस्तर की दिशा के उपाय (Feng Shui tips for Direction of Bed)

फेंग शुई के अनुसार बिस्तर की दिशा निम्न दिशा में होनी चाहिए:

  • यदि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं है या जातक अपने यौन संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है तो उसे बिस्तर उत्तर दिशा में करके सोना चाहिए। क्योंकि उत्तरी मण्डल कामुकता को प्रभावित करता है।

  • अगर कोई जातक व्यापारिक खुशहाली को बढ़ाना चाहता है तो बिस्तर के सिर को दक्षिण- पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।

  • इसी प्रकार बिस्तर की दिशा पश्चिम मण्डल में करने पर पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होती है।

  • सोते समय जातक के पैर व सिर दरवाजे की ओर न हों, यह अशुभ हो सकता है।

  • इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि जातक का पैर और सिर वॉशरूम या टॉयलेट की तरफ न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵