back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: PM मोदी ने कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस, BJP के आने का मतलब राज्य का विकास

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आज चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- कि प्रथम चरण के समर्थन से साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है BJP के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का विकास।

रायपुर, हि.स.। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आज चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रथम चरण के समर्थन से साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है। भाजपा के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का विकास।

महादेव ऐप घोटाला

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेली की सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के 508 करोड़ का मामला सामने आया। कांग्रेस नेताओं के हिस्से में माल गया है। विधानसभा चुनाव में टिकट देने में कांग्रेस में खेल हुआ है। पूरा छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले की सच्चाई जानना चाहता है। शराबबंदी का वादा किया लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया।

PM मोदी- पहले ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा

मोदी ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। ढाई साल के बाद दिल्ली हाईकमान के लिए तिजोरी खोल दी। छत्तीसगढ़ को लूटा गया। बंटवारे का समझौता झूठा रह गया। महादेव ऐप के सट्टे में 508 करोड़ बांटे गए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को उनमें से कितना पैसा मिला है, दिल्ली दरबार में कितना माल गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को टिकट देने में रुपये के खेल का ऑडियो चल रहा है। इसका सच भी जनता के सामने आना चाहिए।

कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू

प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस भी समझ गई है कि अब चला-चली की बेला है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार की लूट के पांच साल का समय अब समाप्त हो गया। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के लिए मन बना लिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में मिल रहा जन समर्थन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के लिए मन बना लिया है। यह मोदी की गारंटी है, संकल्प में किए गए सारे वादे समय पर पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ को बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।

मोदी ने कहा प्रदेश का विकास तेजी से होगा। कांग्रेस की सरकार लूट का लाइसेंस बनाना चाहती है। आजादी के बाद देश में कोई गरीब है तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है। आज अगर छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...