back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Exam 2026: आ गई UP बोर्ड एग्जाम की तारीख, जानें कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं, कितने छात्र होगें शामिल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इसी को लेकर फिरोजाबाद जिले में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 70,845 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

छात्रों की संख्या में कमी

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले में करीब चार हजार परीक्षार्थी कम हुए हैं। 2025 में लगभग 74 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी और 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कम छात्रों के कारण 12 केंद्र घटा दिए गए हैं। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में इस वर्ष 36,622 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसमें 20,031 लड़के, 16,589 लड़कियाँ और दो ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 34,223 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 18,924 पुरुष और 15,299 महिला परीक्षार्थी हैं।

किस तहसील में कितने केंद्र

फिरोजाबाद सदर में 29, टूंडला में 13, शिकोहाबाद में 17, सिरसागंज में 16 और जसराना में 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का चयन डिजिटल तरीके से विश्लेषण के बाद किया गया है। बोर्ड ने केंद्र सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तय की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 11 दिसंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा पूरी मॉनिटरिंग जिला पंचायत भवन में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम से होगी। नकल रहित और सुरक्षित परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर बिजली बैकअप और जनरेटर की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाओं में परीक्षकों को अपनी सेल्फी लेकर बोर्ड के ऐप पर अपलोड करते हुए उसी समय अंक दर्ज करने होंगे। राज्य स्तर पर इस वर्ष हाईस्कूल में 27,50,947 और इंटर में 24,79,352 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। कुल 52,30,297 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो लाख छात्र कम हुए हैं। पूरे प्रदेश में 7,448 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं जिनकी संख्या आपत्तियों के बाद और बढ़ सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एडमिट कार्ड विवाद: एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मंत्री आशीष सूद की मिलीभगत? AAP के आशीष सूद पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर बच्चों के एडमिट कार्ड लेकर देर रात तक शिक्षा मंत्री आशीष सूद के...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...