नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक और बदलती जीवनशैली ने लोगों के काम करने और जीने के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है। खासकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव अब हर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। ऐसे में AI Courses की डिमांड बढ़ गई है।
इन 3 AI Courses को करने से होगा करियर सफल
MBA/PG Diploma in AI and Business Analytics
जो लोग बिजनेस में रूचि रखते हैं ये कोर्स उनके लिए सबसे बेहतर है। विशेषकर उनके लिए जो बिजनेस, मैनेजमेंट और कॉमर्स से पढ़ाई करके AI स्ट्रैटेजी, एनालिटिक्स और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इन कोर्सेज को करने के लिए आप IIMs, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस या ग्रेट लर्निंग जैसी एडुटेक कंपनियों का रुख कर सकते हैं। इसकी फ़ीस होती है करीब ढाई से सात लाख रुपये, जो कॉलेज और संस्थान के हिसाब से अलग हो सकती है। हालांकि कोर्स के समापन पर नौकरी मिलने के बाद आप सालाना 6 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।
AI Certificate Program (Online)
AI Certificate Program उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो एकदम शुरुआती चरण में हैं और फ्लेक्सिबल लर्निंग के साथ एआई की बुनियादी समझ विकसित करना चाहते हैं। इस प्रोग्राम की फीस 1.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कोर्स पूरा करने के बाद 10 लाख रुपये तक की सालाना सैलरी मिल सकती है।
MCA/M Tech in AI and Machine Learning
अगर आप मज़बूत टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता चाहते हैं तो IITs, NITs, IIITs और कई अन्य प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से MCA/M Tech in AI and Machine Learning का कोर्स कर सकते हैं। इसकी फीस सालाना 1 लाख से 10 लाख रुपये हो सकती है। शुरुआती दौर में आप 22 लाख रुपये सालाना तक कमा कर अपना जीवन सफलता की ओर ले जा सकते हैं।




