नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड (RBSE Rajasthan Board Result 2026) के 12वीं क्लास के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार था जो कि अब सामने आ गया है। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार एग्जाम में 97.20% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% रहा और छात्राओं का 97.77% है।
ऐसे चेक करें RBSE Rajasthan Board Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “RBSE 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें
DigiLocker और ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
- DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
- “RBSE” सेक्शन में जाएं
- कक्षा 10वीं/12वीं मार्कशीट विकल्प चुनें
- रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड करें
SMS के जरिए ऐसे करें रिजल्ट चेक
- आर्ट्स: RJ12A <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें
- साइंस: RJ12S <स्पेस> रोल नंबर
- कॉमर्स: RJ12C <स्पेस> रोल नंबर
- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें
- कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा
12 फरवरी से 11 मार्च तक चली थी परीक्षा
12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चली 12वीं की परीक्षाओं में इस बार लगभग 8.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 8.2 लाख छात्र परीक्षा में बैठे। सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे, जिनकी संख्या करीब 6 लाख रही। साइंस स्ट्रीम में लगभग 2.3 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए। इसके बाद से ही छात्र इस इंतजार में थे कि रिजल्ट में वह क्या कमाल दिखा पाते हैं जिसका इंतजार भी आज खत्म हो गया।




