नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा 2026 का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल को छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।
छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (mahahsscboard.in) से परीक्षा शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं (HSC) की थ्योरी परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से और कक्षा 10वीं (SSC) की थ्योरी परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
कब से कब तक होगी परीक्षाएं?
कक्षा 12वीं (HSC) की थ्योरी परीक्षाएं 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। वहीं कक्षा 10वीं (SSC) की थ्योरी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलेंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से शेड्यूल डाउनलोड कर अपनी तैयारी को योजना अनुसार कर सकते हैं।
कक्षा 12वीं (HSC) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी। कक्षा 10वीं (SSC) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 18 फरवरी तक होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से शेड्यूल डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी योजना बना सकते हैं।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित
कक्षा 10वीं (SSC) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 12वीं (HSC) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 9 फरवरी तक होंगी और थ्योरी 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल कैसे देखें
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद PDF फाइल खुलेगी। छात्र इसे चेक कर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें ताकि परीक्षा की तिथियों का रिकॉर्ड अपने पास रहे।





