नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, लक्ष्मी जी की पूजा करने से आपके ऊपर धन वर्षा होती रहती है। मां लक्ष्मी की पूजा के साथ – साथ धन प्राप्ति के लिए कुबेर और शुक्र ग्रह की भी पूजा करने से धन लाभ होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है, इस दिन श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। शुक्र ग्रह का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, कला, प्रतिभा का कारक बताया जाता है । शुक्रवार के दिन विशेष रूप से पूजा करने से धन का लाभ आसानी से हो जाता है ।
आईए जानते किन उपायों से मनाये धन की देवी को
कर्ज मुक्ति के लिए – कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आप हर शुक्रवार नीम की एक लकड़ी घर पर ले आएं और उसको पानी में भीगोकर रख दें। ऐसा लगातार 15 दिन करने से आपके आपके सारे कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिल जाएगी।
सैलरी बढ़ाने के लिए – हर किसी की इच्छा होती है कि उनकी नौकरी में उनकी इनकम बढ़ती रहे । इसलिए जरूरी है कि आप हर शुक्रवार को पीपल के वृक्ष के नीचे मिठाई और पानी रख दें उसके बाद उसकी परिक्रमा करें। आपकी धन सम्बंधित जो भी समस्या होगी वो जल्द ही दूर हो जाएगी ।
शुक्रवार के दिन इन चीजों का करें दान- शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल की माला बनाकर अर्पित करें । इस दिन आप सफेद वस्तु का दान करें। चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं ।




