नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी आज लगने जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार यह सबसे महत्पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है। क्योंकि ऐसा सूर्य ग्रहण पिछले 52 वर्षो में नहीं लगा है और अब यह आज के दिन लगने जा रहा है। वहीं, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आइए जानते है इसके पीछे का रहश्य।
सूर्य ग्रहण का समय
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 8 अप्रैल 2024 को रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इतना ही नहीं बल्कि सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। यह साल का पहला और बड़ा सूर्य ग्रहण मन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार नासा का कहना है, 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा।
भारत क्यों नहीं दिखयेगा सूर्य ग्रहण ?
आज के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह क्षेत्र समग्रता के पथ से बाहर स्थित है। बता दें कि पूर्ण ग्रहण के दौरान जहां छाया पृथ्वी से टकराती है, उसे समग्रता का पथ कहा जाता है।अगर असरल भाषा में समझाया जाए तो भारतीय समय में परिवर्तन यानि आज लगने वाला सूर्य रात में लगने जा रहा यह भारत में नहीं देखेगा क्योंकि भारतीय समय और दूसरे देशों के समय में बदलाव होता है। इसलिए भारत में सूतक काल के नियम भी मान्य नहीं होंगे।
सूर्य ग्रहण का अर्थ
सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के चक्कर लगते है लेकिन जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य का प्रकाश सीधे पृथ्वी पर पड़ने की बजाए चंद्रमा पर पड़ता है। जिसके कारण चंद्रमा की छाया कुछ समय के लिए पृथ्वी पर सूर्य के प्रकाश को रोक देती है।और पृथ्वी पर सूर्य की जगह चन्द्रमा की छाया पड़ने के कारण अंधेरा सा छा जाता है।इसी प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण कहते है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)





