नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सनातन धर्म में भगवान गणेश मुख्य देवताओं में से एक हैं। इन्हें बाल , गणपति एक दांत ,गजानन , गणपति लंबोदर, विघ्नहर्ता, विनायक आदि नाम से जाना जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी दिक्कतें और विपत्तियां दूर हो जाती हैं। सलिए इन्हे विघ्न को हरने वाला देवता भी माना गया है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता कह गए हैं। क्योंकि किसी भी शुभ कार्य से पहले इनकी पूजा की जाती है। और आशीर्वाद लिया जाता है। अगर आप नियमित रूप से भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं। तो आपको बहुत सारे लाभ मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं वह कौन से ऐसे लाभ हैं।
होती है समृद्धि प्राप्ति
हर एक इंसान अपने जिंदगी में सुख समृद्धि पाने की इच्छा रखता है, भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्त होती है। इससे भक्त अपने कार्य क्षेत्र में सफल होते हैं।
भाग्योदय
जो भक्त भगवान गणेश की सच्चे दिल से उपासना करता है, भगवान गणेश उसको कभी भी अपने द्वार से खाली हाथ नहीं भेजते। भगवान गणेश की पूजा करने से भाग्योदय होता है। साथ ही आरोग्य जीवन की प्राप्त होती है।
बुद्धिमिता में होती है वृद्धि
हिंदू धर्म शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि में बढ़ोतरी होती है। जो भक्त बुद्धिमान बनना चाहते हैं तो उन्हे भगवान गणेश की पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए।
विपत्तियां होती हैं दूर
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता ऐसे ही नहीं कहा गया है। जो भक्त उनकी आराधना और पूजा करता है। तो भगवान गणेश उस भक्त की सभी विपत्तियों को हर लेते हैं। और उसके जीवन में कोई विघ्न नहीं आने देते। अगर आपके जीवन में कई अड़चन आ रही हैं तो फिर आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इतना ही नहीं भगवान गणेश से की पूजा करने से भय पर विजय प्राप्त होती है।
इंसान बनता है सहनशील
भगवान गणेश के बड़े-बड़े कान इस बात का प्रतीक है कि भगवान गणेश अपने भक्तो की बातें ध्यानपूर्वक सुनते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से इंसान अपने अंदर छिपी शक्ति को ध्यान देने लगता है। जिससे उसके सहनशीलता में वृद्धि होती है।
ज्ञान की प्राप्त होती है
भगवान गणेश की पूजा ज्ञान बढ़ाने के लिए भी की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति आसानी से मिल जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in





