back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सालों पहले बनी देवी माँ पर ये फिल्में , Youtube पर आज भी लोग लाखों की संख्या में देते हैं Likes और Views

नवरात्रि का फेस्टिवल चल रहा है, ऐसे में इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा से जुड़ी फिल्में देखना एक अलग अहसास होता है ।ये कुछ ऐसे हे फिल्मे हैं जिन पर यूट्यूब पर लाखो की संख्या पर आ रहे है लाइक्स और व्यूज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: पूरे देशभर में धूमधाम से नवरात्रि का जश्न मनाया जा रहा है।  इन नौ दिनों में अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है। और जगह-जगह पंडाल बनाए जाते हैं। लोग माता की भक्ति में पूरी तरह से रम जाते हैं। जगह-जगह पर लोग ग्रुप बनाकर ट्रेडिशनल कपड़े पहन सज धज कर डांडिया खेलते हैं।  बॉलीवुड में भी इंडियन फेस्टिवल को काफी पिरोया जाता है।  दिवाली हो होली हो गणपति हो या फिर नवरात्रि का त्यौहार बॉलीवुड हमेशा से ही सभी त्योहारों को एक साथ लेकर चलता है।  ऐसे ही नवरात्रि के पावन तौर पर बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी है।  जिन्हें नवरात्रि में देखने के बाद एक अलग ही अहसास और सुकून मिलता है। तो चलिए जानते हैं वह कौन से ऐसी 10 फिल्में हैं। जो नवरात्रि पर्व पर नौ देवियों पर बनी है। ये कुछ ऐसे हे फिल्मे हैं जिन पर यूट्यूब पर लाखो की संख्या पर आ रहे है लाइक्स और व्यूज

जय मां संतोषी

जय मां संतोषी फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मां संतोषी के रूप को दिखाया गया है।  जहां उनकी शक्ति देखने को मिलती है । यह फिल्म उस दौर पर रिलीज हुई थी।  जब फिल्म शोले रिलीज हुई थी।  जय मां संतोषी फिल्म शुरू में तो कमाई नहीं कर सकी लेकिन बाद में इसने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

वैष्णो माता 

वैष्णो माता पर बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।  इसमें हेमा मालिनी ने मां दुर्गा का किरदार निभाकर घर-घर में एक अलग पहचान बनाई थी। आज भी यू ट्यूब पर लोग इस फिल्म को देखना नहीं भूलते।

मां का चमत्कार

जयप्रदा और सौंदर्या जैसी अदाकाराओं ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। वहीं साउथ एक्ट्रेस प्रेमा , तेज सप्रू और चरण राज  ने मुख्य रोल निभाया था।  साल 2004 में आई फिल्म बहुत लोगों ने पसंद की थी। दक्षिण भारत में ये फिल्म नवरात्रि पर खूब देखी जाती है।

मां वैभव लक्ष्मी

साल 1989 में रिलीज हुई मां वैभव लक्ष्मी फ़िल्म की शानदार स्टोरी और अभिनय ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आदित्य ईरानी और मीरा माधुरी की इस फिल्म में घर-घर लोगों ने पसंद किया था।  जिसे लोग आज भी यूट्यूब पर पसंद कर रहे हैं।

किसान और भगवान

किसान और भगवान इस फिल्म भक्ति फिल्म लोगों को पसंद आई थी दारा सिंह, फिरोज खान ,योगिता बाली और जय श्री गडकर ने इसमें अहम किरदार निभाया था। साल 1974 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी लोग पसंद कर रहे है।

मां दुर्गा दिव्य शक्ति

साल 2005 में साउथ इंडियन मां दुर्गा दिव्य शक्ति फिल्म में बाहुबली की राज माता का किरदार निभाने वाली  एक्ट्रेस से राम्या कृष्णा ने मां दुर्गा का रोल निभाकर लोगों को शौक कर दिया था।  साक्षात् देवी के रूप में नजर आ रहे हैं ऐक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

शिव महिमा

गुलशन कुमार की इस फिल्म में रामायण के राम यानी  अरुण गोविल और किरण जुनेजा का शिव पार्वती का किरदार लोगों को पसंद आया था।  इस फिल्म में गाने में अनुराधा पौडवाल और हरिहरन ने आवाज दी थी। ये फिल्म आज भी लोग देखते है।

तू ही दुर्गा तू ही काली

साल 2000 में आई फिल्म तू ही दुर्गा तू ही काली फिल्म सभी से अलग है। इस भक्ति फिल्म ने माता के भक्तों को अलग श्रद्धाभाव बनाया था । राम्या कृष्णा , कौशल्या चरण राज की इस बॉलीवुड हिंदी फिल्म को तमिल में भी रिलीज किया गया था।  यह फिल्म काफी हिट हुई थी।

मां शीतला देवी

साल 1981 में मां शीतला देवी मंदिर राजपति द्वारा डायरेक्ट की गई सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। जिसमें जय कौशल्या ,सतीश कौल,नीरा सुधीर ,दलवी रजनी बाला और बीरबल ने मुख्य किरदार निभाया था। यू ट्यूब चैनल पर आज यह फिल्म देखी जाती है।

जय मां मैहर वाली

जय मां मैहर वाली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। क्या एक भोजपुरी फिल्म है लेकिन इसे हिंदी भाषा लोग भी खूब पसंद है करते हैं। यह  फिल्म आज भी यूट्यूब पर बहुत ही अच्छे से  देखी जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। माता के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...