back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है हिंदू धर्म में जया एकादशी का महत्व, जानें कैसे करें इस दिन पूजा

जया एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस साल 1 फरवरी, 2023 को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जया एकादशी के दिन विशेष तौर पर भगवान विष्णु की पूजा का जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना सच्चे ह्रदय से करनी चाहिए। जया एकादशी के दिन आप जल, रोली, चंदन से भगवान विष्णु को मनायें। इस व्रत को करने से मनुष्य पिशाच योनि से मुक्ति पा लेता है I

vishnu WhatsApp_Image_2023_01_23_at_18_12_05__1_.jpeg

जया एकादशी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 31 जनवरी की रात से ही जया एकादशी की शुरुआत हो जाएगी। 31 जनवरी की रात 11 बजकर, 53 मिनट पर जया एकादशी की तिथि शुरू हो जाएगी और इसका समापन 1 फरवरी, 2023 को दोपहर के 2 बजे हो जाएगा। उदयातिथि के अनुसार, जया एकादशी 01 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

जया एकादशी की पूजा विधि

जया एकादशी के दिन सुबह सबसे पहले स्नान करने के बाद संकल्प लें। इसके बाद धूप, दीप, फल और पंचामृत अवश्य से भगवान विष्णु को अर्पित करें। एकादशी व्रत के दिन रात्रि जागरण करना बेहद ही शुभ माना जाता है। रात में श्री हरि का भजन करने से मनुष्य अपने सभी पापों से मुक्ति पा जाता है। एकादशी के अगले दिन द्वादशी पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं उन्हें दान दक्षिणा दें और उसके बाद ही अपने व्रत का पारण करें। एकादशी के व्रत वाले दिन विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है I  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...