नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया के दिन लोग माता लक्ष्मी की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त करने हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन अर्चना करता हैं उसके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता हैं कि अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ होता हैं आज के दिन किय गया कार्य के लिए कोई महूर्त की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं आज के दिन लोग सोना भी खरीदते हैं ऐसा करने से आपके घर में तरक्की होती है। लेकिन कई जगहों पर आज के दिन नमक भी खरीदा जाता है तो चलिए जानते अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने से क्या लाभ होता है इसका क्या महत्त्व है।
अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है नमक
अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा होती हैं और नमक को भी काफी शुभ माना जाता है। समृद्धि और धन का प्रतीक नमक को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर में कभी धन की कमी नहीं होत। आपके घर में तरक्की के रस्ते खुल जाते हैं।इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन होती हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।
नमक से दूर होता है वास्तु दोष
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हैं तो आपके जीवन में तरक्की नहीं आएंगी। आपका कोई भी काम सफल नहीं होगा लगातार नकारत्मकता आपको घेरे रहेगी और इसको दूर करने के लिए नमक काफी कारगर साबित होता है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है. ऐसी स्थिति में अक्षय तृतीया पर नमक खरीदें और नमक को पने घर के चारों और रखें ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
अक्षय तृतीया पर खरीदा गया नमक आपके घर में तरक्की तो लाता ही है साथ ही परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। क्योंकि इससे आपके घर में सकरात्मकता बानी रहती है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन नमक का दान भी किया जाता है।




