back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रह्मसावित्री व्रत विधि- Brahmasavitri Vrat Vidhi in Hindi

आमवस्या का व्रत हर महीने में रखा जाता है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाली अमावस्या के व्रत को ब्रह्मसावित्री व्रत के नाम से जाना जाता है। ब्रह्मसावित्री व्रत की पूजा विधि भी ज्येष्ठ पूर्णिमा को पड़ने वाले वट सावित्री व्रत के समान ही बताई गई है।

ब्रह्मसावित्री व्रत (ज्येष्ठ माह अमावस्या) की तिथि (Brahmasavitri Vrat Date)

वर्ष 2022 में ब्रह्मसावित्री व्रत 1 फरवरी को रखा जाएगा।

ब्रह्मसावित्री व्रत की विधि (Brahmasavitri Vrat vidhi in Hindi)

नारद पुराण के अनुसार ब्रह्मसावित्री व्रत में सबसे पहले घर को गंगाजल से पवित्र करना चाहिए। इस के बाद बांस की टोकरी में सप्त धान्य भरकर ब्रह्माजी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। ब्रह्माजी के बाईं ओर सावित्री तथा दूसरी ओर सत्यवान की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

टोकरी को वट वृक्ष के नीचे रखकर सावित्री व सत्यवान की विधिपूर्वक पूजा कर, वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पण करना चाहिए। पूजा के समय जल, मौलि, रोली, सूत, धूप, चने आदि का प्रयोग करना चाहिए। लाल सूत को वट वृक्ष में तीन बार परिक्रमा करते हुए लपेटना चाहिए। पूजा के अंत में सावित्री व सत्यवान की कथा सुननी चाहिए।

व्रत समाप्त होने के बाद वस्त्र, फल आदि का बांस के पत्तों में रखकर दान करना चाहिए और चने का प्रसाद बांटना चाहिए।

ब्रह्मसावित्री व्रत फल (Benefits of Brahmasavitri Vrat in Hindi)

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले ब्रह्मसावित्री व्रत का पालने करने वाली स्त्री को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा स्त्री संसार के सभी सुखों को भोग कर कर मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...