back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्न व्रत विधि – Anna Vrat Vidhi

अन्न व्रत श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रखा जाता है। इस दिन विधिपूर्वक देवताओं, ऋषियों तथा पितरों की पूजा की जाती है। अन्न व्रत को सम्पूर्ण अन्न और संपत्तियों का उत्पादक माना जाता है।

अन्न व्रत विधि (Anna Vrat Vidhi in Hindi)

नारद पुराण के अनुसार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की समाप्ति से पहले दान देने के लिए कच्चा अन्न अलग- अलग बर्तनों में भिगो कर रख देना चाहिए। कुछ समय बाद भिगोए गए अन्न के पानी को फेंक देना चाहिए।

पंचमी के दिन सूर्य उदय के बाद स्नान आदि करके देवताओं, ऋषियों तथा पितरों की भली -भांति पूजा करनी चाहिए। उन्हें भिगोए हुए अन्न को चढ़ाना चाहिए और किसी शिव मंदिर में जाकर गंध, धूप, दीप ,फूल आदि से शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इस दिन ब्राह्मणों को वस्त्र, धन, पकवान आदि दान देना चाहिए।

अन्न व्रत फल (Benefits of Anna Vrat in Hindi)

मान्यता के अनुसार अन्न व्रत करने वाले मनुष्य के घर कभी अन्न की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इस व्रत के शुभ फल से मनुष्य जीवन के सभी सुखों का भोग करके मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...