नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर शादी तय होते-होते टूट जाती है, रिश्ते बनते–बनते बिगड़ जाते हैं या विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो आगामी विवाह पंचमी आपके लिए शुभ अवसर साबित हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए विशेष उपाय मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले माने जाते हैं।
क्यों खास है विवाह पंचमी?
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल बताते हैं कि विवाह पंचमी वह पावन तिथि है जब भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था।इसी कारण यह दिन दांपत्य सुख, शुभ विवाह और मनोकामनाओं की सिद्धि का प्रतीक माना जाता है।इस वर्ष विवाह पंचमी 25 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी, और इसे पूरे वर्ष की सबसे मंगलमय तिथियों में एक माना गया है।
अगर आपके विवाह की योजनाएँ बार-बार अटक रही हैं या रिश्ते बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। तो 25 नवंबर 2025 को आने वाली विवाह पंचमी आपके लिए शुभ अवसर साबित हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए विशेष उपाय मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले माने जाते हैं। और विवाह से जुड़े सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं।
शादी में रुकावटें दूर करने के सरल और असरदार उपाय
जिन युवक–युवतियों का विवाह बार-बार अटक रहा है, उनके लिए पंडित मुद्गल ने भगवान श्री गणेश की विशेष आराधना का ये उपाय सुझाया है।
1. पोटली तैयार करें
11 हल्दी की गांठ
11 दुर्वा (दूब घास)
इन दोनों को पीले कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बना लें।
2. भगवान गणेश को अर्पण करें
पूजा के दौरान यह पोटली श्री गणेश जी के चरणों में श्रद्धा से अर्पित करें।
3. मनोकामना व्यक्त करें
अर्पण करते समय स्पष्ट मन से अपने विवाह से जुड़ी इच्छा भगवान के समक्ष रखें।
4. दही-हल्दी का लेप लगाएँ
भगवान गणेश पर दही और हल्दी से तैयार शुभ लेप अवश्य चढ़ाएँ। इसे विवाह बाधा दूर करने में विशेष रूप से फलदायी माना गया है।
क्या होगा लाभ?
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस उपाय को सच्ची भावना और संयम के साथ करने पर विवाह पंचमी के बाद से ही शुभ संकेत दिखाई देने लगते हैं।रिश्ते आने लगते हैं, बाधाएँ कम होती हैं और विवाह के योग शीघ्र बनने लगते हैं।




