back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज योगिनी एकादशी पर जानें व्रत रखने से लेकर पूजन व पारण का समय

हिंदू धर्म में आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जानेवाली एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत कहा जाता है, इस साल योगिनी एकादशी आज 21 जून, शनिवार को है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर माह में पड़नेवाली एकादशी जो इस बार होनेवाली है बेहद खास, इस बार योगिनी एकादशी आज 21 जून 2025, शनिवार को पड़ रही है। आज जगत के पालन हार भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता हैं कि आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से आपको पापों से मुक्ति मिलती है। आपके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।   जानें योगिनी एकादशी पर व्रत का फल, पूजन व व्रत का पारण समय।

बता दें, इस बार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया रहने वाला है। जिसमें भद्राकाल के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ऐसे में योगिनी एकादशी पर कैसे रखेगें व्रत व कब होगा इसका पारण जाने सबकुछ डिटेल में। 

योगिनी एकादशी पूजन मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, योगिनी एकादशी पर भद्रा सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 07 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। जिसमें इस दौरान पूजा-पाठ को अशुभ माना गया है।पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:04 से सुबह 04:44 बजे तक रहेगा उसके बाद अभिजित मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा। वही अमृत काल दोपहर 01:12 बजे से दोपहर 02:41 बजे तक रहेगा।

योगिनी एकादशी व्रत पारण का समय

योगिनी एकादशी व्रत का पारण समय 22 जून यानी रविवार को होगा । जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से शाम 04 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

योगिनी एकादशी व्रत का महत्व

योगिनी एकादशी के व्रत करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही योगिनी एकादशी व्रत करने पर 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। व जीवन में चल रहे समस्त कष्‍टों से मुक्ति मिलती है। सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...