नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।कल से हिन्दुओं के त्योहार गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है। भक्त बप्पा को घर में स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधि विधान से पूजा होती है और वहीं 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को उन्हें गंगा नदी में विसर्जित करने की परंपरा है।
तो अगर आप भी पहली बार बप्पा को घर में स्थापित करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान देना जरुरी है। जैसे किस तरह की मूर्ति घर में स्थापित करनी और साथ ही किस दिशा में मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए।
ऐसी मूर्ति की करें स्थापना
जो लोग पहली बार मूर्ति स्थापना करते हैं उन्हें पूजा से जुड़ी कई चीजें पता नहीं होती है। तो सबसे पहले आपको सही मूर्ति के साथ- साथ सही दिशा का भी चयन करना होगा। पहली बार घर में हमेशा गणेश जी के हाथ में मोदक वाली मूर्ति की ही स्थापना करें इसके अलावा उनका मुँह हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें।
इसके अलावा पहली बार स्थपना करने वाले हमेशा ये कोशिश करें कि गणेश जी की बैठी हुईं मूर्ति मिले ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
गणेश जी की हसती हुई मूर्ति मिल जाए तो और भी अच्छा है साथ ही अगर वो एक हाथ से आशीर्वाद दे रहे हो और दूसरे हाथ में उनके मोदक हो ऐसी मूर्ति भी घर में स्थापित करने से लाभ होता है।
कैसे करें बप्पा को स्थापित?
बप्पा को स्थापित करने से पहले साफ सफाई का अवश्य ध्यान दें। उन्हें स्थापित करने से लिए लकड़ी की एक छोटी चौकी लाये उसपर लाल कपड़ा बिछा दें। कपडे पर अक्षत रखें और बप्पा को उस पर स्थापित करें, उनका गंगा जल से स्नान करा दें।
गणेश जी के अगल बगल रिद्धि सिद्धि होती है पर आमतौर पर लोग सुपारी के रूप में उन्हें रख देते है। बप्पा के बगल में कलेश में जल रखकर हाथ में गेंदे का फूल और अक्षत लेकर उनकी पूजा शुरु कर और गणपति मंत्र का पाठ करें।
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –




