back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोहड़ी – Lohri

लोहड़ी सिखों का प्रमुख त्यौहार है जो मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह मूलत: पंजाब का त्यौहार माना जाता है लेकिन आज यह पूरे भारतवर्ष में समान हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पारंपरिक रूप से कृषि से संबंधित त्यौहार है, हालांकि कई लोग इसे मौसम से जुड़ा हुआ त्यौहार भी मानते हैं।

लोहड़ी (Lohri )

इस साल लोहड़ी 13 जनवरी 2022 को मनाई जाएगी।

लोहड़ी कैसे मनाई जाती है? (Rituals of Lohri)

लोहड़ी के कुछ दिन पहले से बच्चे लोहड़ी के लिए लकड़ियां एवम अन्य सामान इकठ्ठा करना शुरु कर देते हैं। लोहड़ी की संध्या को आग जलाई जाती है। इसके बाद सभी लोग अग्नि के चारों तरफ चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं और आग में रेवड़ी, मूंगफली आदि की आहुति देते हैं। प्राय: घर में नव वधू और बच्चे की पहली लोहड़ी बहुत खास होती है।लोहड़ी के समय लोग खेतों में बीज रोपने का काम शुरु कर देते हैं ताकि बैसाखी आने तक फसल तैयार हो जाए।

लोहड़ी से जुड़ी कहानी (Story of Lohri in Hindi) लोहड़ी से जुड़ी हुई कई कहानियां (Story of Lohri) हैं लेकिन सबसे प्रचलित कहानी है दुल्ला भट्टी से जुड़ी हुई। दुल्ला भट्टी लोहड़ी में गाए जाने वाले लोक गीतों का एक अहम हिस्सा भी हैं। लोक कथाओं के अनुसार दुल्ला भट्टी मुग़ल शासक अकबर के समय में पंजाब में रहता था। लोग उसे अपना हीरो मानते थे क्योंकि वह अमीरों को लूट कर गरीब लोगों की मदद करता था। साथ ही वह उन लड़कियों की कैद से मुक्त करवा कर उनकी शादी करवाता था जिन्हें जबरदस्ती बेच दिया जाता था। इस नेक काम के कारण ही आज भी लोग लोकगीतों के माध्यम से दुल्ला भट्टी को याद करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵