back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth 2025: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में रात में कब दिखेगा चांद, जानें आज करवा चौथ के मौके पर चांद दर्शन

आज करवा चौथ का उपवास रखा जा रहा है। इस दिन चांद रात 8 बजकर 14 मिनट पर निकलेंगा। हालांकि भारत के अलग-अलग शहरों में इसका समय थोड़ा अलग हो सकता है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । आज देशभर की महिलाएं चाँद देख कर अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करेंगी। इस साल करवा चौथ का व्रत आज रखा जा रहा है, जिसे हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है। सुहागिनों का यह पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

करवा चौथ पर सुहागनें पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं। इसलिए इस दिन उन्हें चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए जानते हैं इस साल आपके शहर में करवा चौथ का चांद कब दिखाई देगा।

करवा चौथ कि तिथि 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी। तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात 8:14 बजे बताया गया है। हालांकि, भारत के विभिन्न शहरों में यह समय थोड़ा अलग हो सकता है।

इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय विभिन्न शहरों में इस प्रकार है:

दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा: रात 8:13

मुंबई: रात 8:55

कोलकाता: शाम 7:45

चेन्नई: शाम 7:30

चंडीगढ़: रात 8:08

लुधियाना: रात 8:11

देहरादून: रात 8:04

शिमला, पटना: शाम 7:48

लखनऊ: रात 8:42

इंदौर: रात 8:33

भोपाल: रात 8:26

अहमदाबाद: रात 8:47

जयपुर: रात 8:22

रायपुर: शाम 7:43

करवा चौथ पर कैसे खोलें व्रत? 

करवा चौथ पर सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खा लें। 

स्नानादि के बाद भगवान को याद करते हुए व्रत का संकल्प लें।

 इसके बाद चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर देवी-देवताओं की प्रतिमा और करवा माता की तस्वीर स्थापित करें। 

उनके सामने घी का दीपक जलाएं और चावल, रोली, जल, फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें।

इसके बाद दोपहर के समय या अभिजीत मुहूर्त में करवा चौथ की कथा सुनें। 

शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा करें और उन्हें हलवा-पूरी का भोग अर्पित करें। 

पूजा के बाद छन्नी से चंद्रमा के दर्शन करें और अपने पति का चेहरा देखें। 

अंत में पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Holika Dahan पर ग्रहण का साया? नोट कर लें होली मनाने की सही तारीख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बार होली के पर्व को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वजह है फाल्गुन पूर्णिमा के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...