back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kamada Ekadashi 2025: आज कामदा एकादशी के दिन जरूर कर लें ये उपाय, दूर होगी सारी परेशानी

कामदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की जाती हैं इसके साथ ही आज के तुलसी माता से जुड़ा कुछ उपाय करके आप अपना भाग्य भी बदल सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी की काफी मान्यता होती है। साल भर में कई प्रकार की एकदशी मनाई जाती है। इसमें से सबका अलग अलग महत्त्व भी होता है। और उनका व्रत रखने का अलग अलग फल भी प्राप्त होता है। इसमें से ही एक है कामदा एकादशी जो कि चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद यह पहली एकादशी मानी जाती है। आज कामदा एकादशी का व्रत करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है।वहीं आज के दिन इससे जुड़ा अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपके घर परिवार में तरक्की होती है।  

कामदा एकादशी से जुड़ा अनोखा उपाय 

अगर इस समय आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आपके बिजनेस का फ्लो धीमी गति से चल रहा है तो आज श्री विष्णु की पूजा के समय एक पीले रंग का कपड़ा लें। अब उसमें 2 हल्दी की गांठ, एक चांदी का सिक्का और एक पीले रंग की कौड़ी रखकर, उस कपड़े में गांठ लगाकर पोटली बना दें। अगर आप चांदी का सिक्का रखने में समर्थ नहीं है तो साधारण एक रूपये का सिक्का उस पोटली में रख दें। अब उस पोटली को भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रख लें। ऐसा करने से आपकी समस्या का अंत होगा है।  

विष्णु भगवान की पूजा के दौरान जब आप उन्हें भोग लगाएं तो उसमें तुलसी दल जरूर रखें। ऐसा करने से आपके जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आपके ऊपर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। इसके अलावा आपको ध्यान रखें चाहिए आज के दिन तुलसी का पौधा बिल्कुल भी न घर से निकाले। आपको आज तुलसी की पूजा करनी चाहिए। आज श्री विष्णु की पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। जल में थोड़ा-सा गंगाजल भी डाल दें, तो अच्छा होगा। पूजा के बाद शंख में भरे उस जल को परिवार के सब सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें। 

अगर इस समय आपकी शादी को लेकर कोई भी दिक्कत आ रही है या फिर सहादि का संजोग नहीं बन रहा है। तब आपको श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ती या फोटो के आगे बैठकर भगवान के मंत्र ”ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः” का एक माला यानि108 बार जप करें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान की कृपा बानी रहेगी और सब कुछ नहीं हो जायेगा आपकी शादी का भी संजोग मिल जायेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵