नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हरितालिका तीज के दिन भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। अगर आपकी नई शादी हुई हैं और आपका यह पहला तीज पड़ रहा है तो आज के दिन आपको पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अच्छे से सजना सवरना चाहिए और संपूर्ण श्रृंगार करना चाहिए।
पार्वती माता ने किया शुरू किया था प्रथा
हरितालिका तीज के दिन महिलाओं को श्रृंगार करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि इस दिन माता पार्वती ने सोलह श्रृंगार करके ये व्रत किया था। तब से ही महिलाएं आज के दिन पहले श्रृंगार करती हैं उसके बाद पूजा। अगर आपकी नई नवेली शादी हुई है और यह पहला व्रत है तो आप इस प्रकार श्रृंगार कर सकती हैं।
श्रृंगार के कुछ अनोखे नुख्से
श्रृंगार करने से पहले आपको अपना चेहरा साफ़ करना चाहिए। इसके लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल करें।और अगर अपना अपने चेहरे में थोड़ा और लाइट देखना चाहते हैं तो, इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं ताकि आपका चेहरा ग्लो करेगा और एकदम से निखार कर आयेगा।इसके बाद आप अपने चेहरे में कोई भी क्रीम या फिर सीरम लगा सकती हैं।
मेकम के साथ आउटफिट का रखें ध्यान
चेहरे को और ज्यादा अच्छे से निखारने के लिए आपको अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए इसे अच्छे से ब्लेंड करें और फिर त्वचा को कुछ मिनट के लिए आराम दें। ऐसा करने से ये काफी अच्छे से काम करता हैं। इसके बाद आप अपने आउटफिट के हिसाब से आई मेकअप कर सकती हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें अगर आप कोई हैवी आउटफिट पहन रही हैं तो अपना मेकअप लाइट रखें। इससे आप काफी सिंपल और अच्छी लगेंगीं।





