back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganga Saptami 2025: आर गंगा सप्तमी के दिन बन रहे कई दुलर्भ संयोग, राशि अनुसार करेें दान का महत्व

गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने और मां गंगा की पूजा करने से भक्त को पूर्व में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैदिक पंचांगनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाली गंगा सप्तमी तिथि पर गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण करने का विशेष लाभ माना जाता है, आज के दिन पितरों के निमित्त पूजा दीया लगाने से साधक पर उनकी कृपा बरसती है। इस दिन मां गंगा के साथ ही बाबा शिव की भी पूजा की जाती है। इस दिन शुभ तिथि पर पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

 राशि अनुसार इन चीजों का दान जरुर करें

सनातन धर्म अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को कभी ना खत्म होनेवाले फलों की प्राप्ति होती है। और सभी प्रकार के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप भी मां गंगा की कृपा का पात्र बनना चाहते है तो गंगा सप्तमी के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव के साथ देवी मां की पूजा करें कर राशि अनुसार इन चीजों का दान जरुर करें। 

राशि अनुसार दान

-मेष राशि 

मेष राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए इससे उनका मंगल ग्रह शांत होता है। 

-वृषभ राशि

 वृषभ राशिवालों को गंगा सप्तमी के दिन चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए इससे उनपर आनेवाले हर संकंट से मुक्ति मिलती है। 

-मिथुन राशि

 मिथुन राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान जरुर करना चाहिए इससे उनका बुध ग्रह अच्छा फल देगा । 

-कर्क राशि 

कर्क राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद पोहा, दही और चीनी का दान करना चाहिए इससे उनका चंद्रमा सही फल देगा। 

-सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद गेहूं, मकई और गुड़ का दान करना चाहिए इससे उन्हें समस्त पापों से मुक्ति मिलती है 

-कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए इससे उनका बुध अच्छा होने के साथ समस्त संकंटो से मुक्ति मिलेगी। 

-तुला राशि 

तुला राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन सफेद रंग के कपड़े और चावल का दान करना चाहिए इससे उन्हें संकटो से छुटकारा मिलेगा। 

-वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करना चाहिए इससे उन्हें अच्छे फल प्राप्त होगें। 

-धनु राशि 

धनु राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन चने की दाल, मकई और बेसन का दान करना चाहिए इससे उनमें धैर्यता आएगी। 

-मकर राशि 

मकर राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन खिचड़ी बनाकर लोगों के बीच दान करना चाहिए इससे शनि अच्छें फल प्रदान करेगें।

-कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन छाता, वस्त्र, चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें इससे शनि अच्छें फल देगें।

-मीन राशि 

मीन राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन के लड्डू का दान करना चाहिए इससे सुख-वैभव मिलेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मकर संक्रांति और एकादशी का दुर्लभ संगम: खिचड़ी और चावल दान कब करें, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 की मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है और इस बार यह षट्तिला एकादशी तिथि के साथ संयोग...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...