back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali Arti 2024: दिवाली के दिन करना चाहते हैं माता लक्ष्मी और गणेश भगवान को प्रसन्न, तो करें ये आरती

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए आपको उनकी विशेष विधि और आरती के बारे में जानना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। और माता लक्ष्मी आपके घर में विराजमान रहती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की आरती भी करनी चाहिए। 

माता लक्ष्मी की आरती

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय आपको उनकी आरती का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुमको निशिदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता

सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता

खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता

उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुमको निशदिन सेवत,

मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता

ॐ जय लक्ष्मी माता।

श्री गणेश भगवान की आरती 

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥

Advertisementspot_img

Also Read:

Dev Diwali Mantra: आज देव दिवाली के दिन इन मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली के बाद देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व के दिन महादेव की पूजा अर्चना की...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...