नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भक्ति, श्रद्धा और व्रत-नियमों से भरपूर अनंत चतुर्दशी का पर्व इस बार 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। यह दिन केवल भगवान विष्णु की आराधना का नहीं, बल्कि अपने जीवन से हर तरह की नकारात्मकता को दूर करने का भी शुभ अवसर होता है। इस दिन व्रत रखने से मोक्ष के द्वार खुलते हैं, लेकिन एक छोटी सी चूक 14 साल तक पछताने का कारण बन सकती है!
नमक का सेवन बना सकता है दुर्भाग्य का कारण
पौराणिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन नमक का सेवन वर्जित होता है, धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यदि इस पावन दिन किसी ने भूलवश भी नमक खा लिया, तो उसे 14 वर्षों तक इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
क्यों न खाएं नमक?
घर में अशांति का वास हो सकता है, सौभाग्य और समृद्धि पर ग्रहण लग सकता है। आर्थिक तंगी और कलह का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा माना जाता है कि नमक अनंत देव के व्रत की पवित्रता को खंडित करता है, जिससे पूरे व्रत का फल नष्ट हो जाता है।
क्या खाएं इस दिन? ये हैं सात्विक विकल्प
व्रती जन इस दिन फलाहार करते हैं और इन सात्विक चीजों का सेवन किया जा सकता है
साबूदाना खिचड़ी / वड़ा
आलू की सब्जी (बिना मसाले की)
मखाने की खीर
शकरकंद
फल
कुट्टू / सिंघाड़े के आटे से बनी पूड़ी
मीठी मिठाई (बिना नमक वाली)
अनंत सूत्र” बांधना है बेहद शुभ
इस दिन का सबसे प्रमुख कार्य होता है अनंत सूत्र बांधना – लाल रंग का धागा जिसमें 14 गांठें होती हैं।
पुरुष इसे दाहिने हाथ मेंमहिलाएं बाएं हाथ में पहनती हैं।
यह सूत्र अनंत भगवान की अनंत कृपा का प्रतीक माना जाता है।
घर में कलह या संकट है? तो करें ये विशेष उपाय
यदि आपके घर में लंबे समय से कलह, आर्थिक संकट या नकारात्मक ऊर्जा बनी हुई है, तो अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय, पूजा के बाद एक कलश में 14 लौंग और एक कपूर डालकर जलाएं।
उसे पूरे घर में घुमाकर किसी चौराहे पर जाकर रख दें।
इस उपाय से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
शुभ मंत्रों का करें जाप, मिलेगा अनंत पुण्य
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
मुख्य मंत्र
ॐ अनन्ताय नम
अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।।
इन मंत्रों का जाप व्यक्ति को अनंत ऊर्जा, शक्ति और आध्यात्मिक उत्थान की ओर अग्रसर करता है।
अनंत चतुर्दशी सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में धैर्य, भक्ति और अनुशासन की परीक्षा का दिन है। अगर आप भी चाहते हैं अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास, तो इस दिन व्रत नियमों का पालन जरूर करें और नमक से रहें दूर।




