नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान है। जिसे अमृत स्नान भी कहा जाता है। इस दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ उम्र पड़ी है। और देश-विदेश से लोक संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं।वहीं रात 2 बजे के आसपास भगदड़ मचने के कारण यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया 10 से जड़ा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। और उन्हें प्रशासन उपचार के लिए ले गई। वहीं इस घटना के बाद अखाडा पारिषद ने कहा था की आज वो शाही स्नान नहीं करेंगे। लेकिन अब महाकुंभ में हालात समान्य हो गए है। इसके बाद अब आकड़ों के साधु संत शाही स्नान करने के लिए तैयार हो गए और संगम नदी में स्नान कर रहे हैं।
महाकुंभ में श्रधालुओं की भव्य आस्था
प्रातः काल से ही श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल मौनी अमावस्या के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग गंगा स्नान करेंगे। वहीं इस बार 144 साल बाद महाकुंभ का खास अवसर भी आया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि महाकुंभ में संगम नोज के पास हुए आधी रात को हादसे के बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब अखाड़ों के साधु संत स्नान कर रहे हैं। वहीं सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आज महाकुंभ में 10 करोड़ लोग स्नान कर सकते हैं और यह आंकड़ा उससे ज्यादा भी हो सकता है। फिर वो साधु संत हो या बूढ़े और बच्चे हर कोई संगम नगरी में पहुंच रहे हैं और गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। उनकी आस्था का यह नजारा एक अलग ही भाव प्रकट कर रहा है।
मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने का महत्व
शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने का बहुत महत्व होता है। आज के दिन जो जातक गंगा नदी में स्नान करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती है और विशेष फल की प्राप्ति भी होती है। वहीं ऐसा माना जाता है कि जो लोग मौन रहकर प्रातः काल ही गंगा नदी में स्नान कर लेते हैं उनके जीवन में चल रहे सभी कासन का नाश हो जाता है। उनके घर परिवार में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है उनको चारों तरफ से सफलता ही सफलता प्राप्त होती है।
मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें दान
अगर आज के दिन आप महाकुंभ पहुंच गए हैं और गंगा स्नान कर चुके हैं तब आपको दान जरूर करना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन दान करने का बहुत महत्व होता है। आज के दिन दान करने से आपके घर परिवार में लगा हुआ वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। और भगवान की कृपा आपके घर परिवार में बनी रहती है जिससे आपकी घर में बरकत होती है।





