back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: बेलपत्र और मदार चढ़कर करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, इन मंत्रों का जरूर करें जाप

भगवान भोलेनाथ को कई प्रकार के फूल पदार्थ पसंद हैं। उनमें से बेलपत्र और मदार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसीलिए आप पूजा में इन दोनों को शामिल जरूर करें।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।13 May 2024। मदार का फूल और बेलपत्र भगवान भोलेनाथ को चढ़कर आप अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। भोलेनाथ की पूजा करते समय आप उनके कुछ प्रभावशाली मंत्रों का भी जाप करें। और अगर आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो कुछ नियम ऐसे हैं जिनका आपको पालन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे और आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी।

सोमवार के व्रत में इन नियमों का करें पालन

सोमवार के दिन अगर आप भगवान भोलेनाथ का व्रत रख रहे हैं। तो व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इस दिन मंदिर जाकर भगवान शिव की शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करना चाहिए। इस दिन दुग्धाभिषेक का भी बहुत महत्व है।इसके साथ ही सोमवार व्रत कथा भी जरूर करें। क्योंकि अगर आप व्रत रखते हैं और कथा नहीं पढ़ते तो इसका फल नहीं प्राप्त होता है।

पूजा विधि

सोमवार के व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर उनकी पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान भोलेनाथ को जल, दूध चढ़ाएं, बेलपत्र, पुष्प, मदार आदि चढ़ाएं। इसके बाद भगवान को खोवे का लड्डू चढ़ाएं। फिर भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमः शिवाय:

यह मंत्र भगवान शिव की स्तुति करने के लिए काफी महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध मंत्र है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:

यह महामृत्युञ्जय मंत्र है। इसका जप करने से व्यक्ति नीरोग रहता है और आयु में वृद्धि होती है।

ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः

इस मंत्र के जाप से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। और घर का माहौल अच्छा रहता है घर में सुख शांति बनी रहती है।

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः

यह मंत्र से भगवान शिव और शक्ति दोनों की आराधना एक साथ की जाती है।

ॐ नमो भगवते रुद्राय:

इस मंत्र का रोज जाप करने से व्यक्ति के हर काम पूर्ण होते हैं। ये मंत्र इतना शक्तिशाली हैं की ये आपकी हर इच्छा भगवान शिव तक पहुँचता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...