back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mangalwar Mantra: लाल सिंदूर लगाकर करें पंचमुखी हनुमान की पूजा, इन मंत्रों का भी करें जाप

Panchmukhi Hanuman: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।7 May 2024। हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है। भगवान के अनेकों रूप है उसी में से एक रूप है पंचमुखी। जो व्यक्ति मंगलवार के दिन श्रद्धा भाव से हनुमान जी के इस रूप की पूजा करते समय उनका मंत्र उच्चारण करता हैं उसके सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। किसके साथ ही मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाने का भी महत्व माना जाता।

इस प्रकार करें हनुमान जी को प्रसन्न

हनुमान जी को कलयुग का देवता भी कहा जाता है। हनुमान जी पूजा करने पर सबसे जल्दी लाभ मिलता है क्योंकि राम भक्त हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान जी को लाल सिंदूर और चमेली का तेल जरुर चढ़ाएं। क्योंकि ये भगवान को प्रिय है। जो व्यक्ति हनुमान जी का भक्त होता है उसके आसपास कभी भी नकारात्मक शक्तियां नहीं रहती है।

पूजा विधि

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा के लिए आप सुबह जल्दी उठे और मंदिर जाकर भगवान को सिंदूर और चमेली का तेल मिलाकर लगाए।इससे पंचमुखी हनुमान जी की पूजा का अत्यंत लाभ मिलता है। कहते हैं की अगर घर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर पूजा की जाए तो मंगल, शनि, पितृ व भूत दोष से मुक्ति मिल जाती है। किसी परीक्षा अथवा नौकरी के लिए साक्षात्कार में सफलता हासिल करने के लिए पंचमुखी हनुमान को लड्डू, अनार या किसी अन्य फल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

इन मंत्रों का करें जाप

किसी भी संकट से बचने के लिए-

ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

किसी प्रकार के कर्ज उतारने के लिए-

ऊं नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा

नजर उतारने के लिए-

हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबलः.

अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते

मन में किसी प्रकार का डर होने पर-

ऊं हन हनुमते नमः

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵