back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vivah Mantra: विवाह की शहनाई बजने में हो रही है देरी, तो आज से ही जाप करें इन खास 5 मंत्रों का

Vivah Mantra: विवाह में देरी होने के कारण माता पिता के साथ वो व्यक्ति भी परेशान होने लगता है जिसकी शादी में देरी हो रही होती है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र हर समस्या के लिए कुछ ना कुछ उपाय बताए गए हैं। हर माता पिता की दिली इच्छा होती हैं कि उनके बच्चों का घर -परिवार बस जाए। कई बार ऐसा होता है कि कुंडली में दोष के कारण विवाह में देरी होने लगती है। विवाह में देरी होने के कारण माता पिता के साथ वो व्यक्ति भी परेशान होने लगता है जिसकी शादी में देरी हो रही होती है। कुंडली में मांगलिक दोष, बृहस्पति और शुक्र की खराब स्थिति, सप्तमेश का कमजोर होना या नवांश कुंडली में दोष के कारण विवाह में बाधा जैसी समस्याएं आती हैं। आइए जानते हैं जिनकी शादी में देरी हो रही हो उन्हें किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

gettyimages_183682778_612x612.jpg

”ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः”

इस मंत्र का जाप हर सोमवार को करना चाहिए। सोमवार के दिन 5 नारियल शिव मंदिर में चढ़ाने के बाद 5 बार माला फेर कर इस मंत्र का जाप करें। यह मंत्र लड़कियों के लिए है।

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

हर रोज कुंवारे लड़कों को इस मंत्र का 11 बार जाप करने से लाभ मिलेगा।

Untitled_design.png

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:

इस मंत्र को हर गुरुवार को दोहराना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय माला को पांच बार घुमाना चाहिए। इससे अविवाहित लोगों की शादी जल्द होगी।

”ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा”

इस मंत्र का जाप हर मंगलवार को करना चाहिए। अपने घर में लक्ष्मी नारायण की मूर्ति रखें। पंचो पचार विधि से प्रार्थना करने के बाद इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

”ॐ गं गणपतै नमः”

प्रत्येक बुधवार को गणेश जी की तांबे की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर उनकी पंचोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। फिर इस मंत्र को 21 बार दोहराएं। मंत्र जाप के बाद इस पंचामृत को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...