back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravivar Mantra: सूर्य भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, प्राप्त होगी तरक्की

रविवार का दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन जो जातक सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करते समय आपको उनके मंत्र पूजा विधि जैसी कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए रविवार का दिन सूर्य भगवान की पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह दिन उन्हें समर्पित होता है। इसके साथ ही आज के दिन आपको उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ताकि आपके जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि आ सके आज के दिन सूर्य भगवान को प्रसन्न करने से आपके जीवन में सदैव उनकी कृपा बनी रहती है। 

पूजा विधि 

आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद तांबे के लोटे में सिंदूर अक्षत और लाल फूल डालकर आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इसके बाद पूजा के चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं। फल व मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं।अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने। अंत में सूर्य देव की आरती जरूर करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ ह्रां भानवे नम:

ॐ हृों खगाय नम:

ॐ हृां मित्राय नम:

ॐ हृीं रवये नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

ऊं घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

इस प्रकार करें सूर्य भगवान को प्रसन्न 

सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको लाल कपड़ा पहनना चाहिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य भगवान को लाल कपड़ा अधिक प्रिय है। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। वहीं अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तो आप सूर्य देव को अर्घ्य देते समय गुलहड़ का एक फूल लेकर सूर्य भगवान का मंत्र उच्चारण करके जल में डालकर अर्घ्य दें। इससे भगवान की कृपा पर बनी रहती है। इसके अलावा आज के दिन जरूरतमंदों को दान भी देना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵