back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shukrwar Mantra: माता लक्ष्मी की पूजा करते समय इन 10 मंत्रों का करें जाप, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का महत्व है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है और उनकी कृपा पाई जाती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।17 May 2024। माता की लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से न केवल आपकी तरक्की के भाग खुल जाते हैं बल्कि घर परिवार में चल रही पैसों की तंगी से भी आपको छुटकारा मिलता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसीलिए आज के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके महामंत्रों का जाप करना चाहिए।

लक्ष्मी माता की पूजा करते समय इन बातों का रखें

अगर आप शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही आपको तुलसी माता की भी पूजा करनी चाहिए। उनके पास भी सुबह-शाम दिया जलाना चाहिए। इसके साथ ही अपने घर को साफ सुथरा-रखना चाहिए क्योंकि माता लक्ष्मी वही प्रवेश करती हैं जहां साफ सफाई रहती है।

पूजा विधि

माता लक्ष्मी की पूजा और उनका व्रत रखने के लिए आपको सबसे पहले मान्यता माननी पड़ती है। और यह तय करना पड़ता है कि आप कितना व्रत रखेंगे जैसे की 11, 21आप सुबह उठकर स्नान करें। स्नान के बाद लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें। लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी को विराजित करें। सफेद फूल, सफेद चंदन आदि अर्पित करने के बाद खीर का भोग लगाकर माता लक्ष्मी का पाठ करके आरती करें। की आरती करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः

माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप 108 बार करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इसके साथ ही आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है।

धनाय नमो नमः

।इस मंत्र के जाप से न केवल माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है बल्कि आपके घर में उनकी दृष्टि सदैव बनी रहती है। और आप अपने जीवन में सफलता की ओर बढ़ते हैं।

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः

इस मंत्र का जाप किसी भी शुभ कार्य करने से पहले कर सकते हैं ऐसा करने से आपका कार्य सफल होगा। इसके साथ ही आपके घर परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

इस मंत्र के जाप से आप लक्ष्मी माता को जल्द प्रसन्न कर सकते हैं क्योंकि यह उनका प्रभावशाली मंत्र है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...