back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaadi Mantra: विवाह में आ रही है समस्या तो करें मां पार्वती के इन खास मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा वर

मां पार्वती देवाधिदेव महादेव की अर्धागिंनी हैं। जो भी कुंवारी लड़किया मां गौरी की मन से पूजा-अर्चना करती हैं, उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मंत्र का जाप करने से कोई भी मनोकामना पूरी हो जाती है। भागवत पुराण में जब भी माता की पूजा की चर्चा होती है तो माता पार्वती का उल्लेख होता है। इन्हें दुर्गा, काली का रूप माना जाता है। इन्हें गौरी और अम्बे माँ के नाम से भी जाना जाता है। मां पार्वती देवाधिदेव महादेव की अर्धागिंनी हैं। जो भी कुंवारी लड़किया मां गौरी की मन से पूजा-अर्चना करती हैं, उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। देवी पार्वती के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। अगर आपकी शादी में देरी हो रही है या आपको मनचाहा वर नहीं मिल रहा है तो स्वयंवर पार्वती मंत्र का जाप करें। यह मंत्र पार्वती स्त्रोत में वर्णित है। यह बहुत शक्तिशाली मंत्र है।

76c31a6bdb078fc909867a445756362d.jpg

स्वयंवर पार्वती मंत्र

ॐ ह्रीं योगिनी योगिनी योगेश्वरी योग भयंकरी

सकल स्थावर जंगमस्य मुख हृदयं मम वशं

आकर्षय आकर्षय नमः।।

b93b804db81b4bd2160c5e2989e99ab4.jpg

पार्वती मंत्र के लाभ

कई बार आपकी शादी में परेशानियां आती हैं और वे हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं और हम रिश्ता खत्म करने पर भी विचार कर सकते हैं, लेकिन आप पार्वती माता के मंत्रों का जाप करके अपनी शादी को सफल बना सकते हैं। माता के इस मंत्र से सभी काम सफल हो जाते हैं। जिन लड़कियों के शादी में देरी हो रही हो वो माता पार्वती की मूर्ति रखकर उनके सामने 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इसके साथ मंदिर में जाकर भी आप स्तोत्र पढ़ सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...