नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही खास माना जाता है आज के दिन आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो सूर्य भगवान की विशेष पूजा अर्चना और साधना करनी चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन आपको उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ताकि आपके जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि आ सके आज के दिन सूर्य भगवान को प्रसन्न करने से आपके जीवन में सदैव उनकी कृपा बनी रहती है।
पूजा विधि
आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद तांबे के लोटे में सिंदूर अक्षत और लाल फूल डालकर आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इसके बाद पूजा के चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं। फल व मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं।अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने। अंत में सूर्य देव की आरती जरूर करें।
इन मंत्रों का करें जाप
ॐ ह्रां भानवे नम:
ॐ हृों खगाय नम:
ॐ हृां मित्राय नम:
ॐ हृीं रवये नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
ऊं घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




