नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Mantra: आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों को अपने लिए भी समय नहीं मिलता है। हर दूसरा व्यक्ति आज के समय में किसी ना किसी परेशानी से जूझ रहा है। कोई तन से दुखी है तो कोई मन से दुखी है। मनुष्य आज के समय में मन की अशांति से काफी ज्यादा परेशान है। मन की अशांति से व्यक्ति का मन किसी भी काम में नहीं लगता है, जिसकी वजह से उसके सारे काम बिगड जाते हैं। मन अशांत रहने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। मन की शांति बेहद ही जरूरी है मन अशांत होने के कारण मनुष्य डिप्रेशन में चला जाता है। आइए जानते हैं मन को शांत रखने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
vishnu Untitled_design__1_.png
इन मंत्रों का करें जाप
भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र
”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मन को शांत रखने के लिए भगवान विष्णु के इस अमोघ मंत्र का जाप करना चाहिए। हर रोज सुबह स्नान के बाद 108 बार इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन को शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
shiv Untitled_design__2_.png
शिव मंत्र का जाप करें
”ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर रोज रुद्राक्ष की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करें। भगवान शिव का ध्यान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।
ganesh Untitled_design__3_.png
गणेश गायत्री मंत्र का जाप
”ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात” इस मंत्र के जाप से मन की शांति मिलती है। हर बुधवार को इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप डिप्रेशन में हो तो लगातार 11 दिन तक इस मंत्र के जाप से फायदा मिलता है।
गायत्री मंत्र का करें जाप
‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् । हर रोज सुबह गायत्री मंत्र के जाप से मनुष्य को शांति मिलती है। यदि कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से मानसिक अशांति के कारण परेशान रहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।




