Night Mantra: रात को सोने से पहले करें इन 5 मंत्रों का जाप, दूर होगी हर परेशानी

Night Mantra:रात को सोने से पहले हमे कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए,इन मंत्रों का जाप करने से बुरे सपने भी नहीं आते साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी हमसे दूर रहती है।
Night Mantra
Night Mantra

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Night Mantra: हिंदू धर्म में मंत्रों का खासा महत्व है। मंत्रों हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं, जब व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होता है तो वो मंत्रों का जाप करना शुरू कर देता है। ऐसा माना जाता है कि मंत्रों का जाप करने से हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। मंत्रों का जाप करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है साथ ही उसकी सारी परेशनियां भी दूर रहती हैं। रात को सोने से पहले हमे कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए,इन मंत्रों का जाप करने से बुरे सपने भी नहीं आते साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी हमसे दूर रहती है। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलता है।

Night Mantra
Night Mantra

इन मंत्रों का करें जाप

अगर आप रात को अच्छी और चैन की नींद सोना चाहते हैं तो सोने से पहले "हर हर मुकुंदे" मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति के मन में उठने वाले सभी भय दूर हो जाते हैं और मन शांत हो जाता है।

जो लोग दिन में कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन रात को सो नहीं पाते हैं या अनिद्रा से पीड़ित हैं उन्हें ‘शाबर मंत्र’ का जाप करना चाहिए, इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

अगर आपको कोई बुरा सपना आता है और आप आधी रात को उठ जाते हैं तो आपको सोने से पहले ‘ ऊं सा ता ना मा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह एक आध्यात्मिक मंत्र है जिसका जाप करने से दिमाग शांत रहता है।

भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नार्थ के नाम से भी जाना जाता है, माना जाता है कि सभी बाधाओं को दूर करते हैं। यदि आप शाम को सोने से पहले ‘ऊं गन गणपतये नम: ’ मंत्र का जाप करते हैं तो सारी समस्या दूर हो जाएगी और आप अच्छी नींद ले सकते हैं।

हर रात सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करें ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्

Related Stories

No stories found.