back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lakshmi Mantra: लक्ष्मी जी के इस मंत्र से मिटेंगे सारे कष्ट, जीवन में होगी धन वर्षा

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी का मंत्र जाप करने से मनुष्य के पास कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है, सदा धन का भंडार भरा रहता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Lakshmi Mantra: हिंदू धर्म में हर देवी देवता के लिए किसी ना किसी विशेष मंत्र के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन की देवी माता लक्ष्मी जी को माना गया है। हर किसी व्यक्ति के जीवन में कभी ना कभी धन की कमी होती है। हम सभी किसी ना किसी कारण आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे होते हैं। कुछ वित्तीय संकट से पीड़ित होंगे तो कुछ अधिक धन खर्च होने की वजह से परेशान होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी का मंत्र जाप करने से मनुष्य के पास कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है, सदा धन का भंडार भरा रहता है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी जी के कौन-कौन से मंत्र जाप से हम आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

मां लक्ष्मी ध्यान मंत्र

‘ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा’

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से आपकी तिजोरी से जुड़े वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इस मंत्र का 108 बार जाप करें तो और भी अच्छा है।

मां लक्ष्मी बीज मंत्र

‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:’

बिज मंत्र मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस बीज मंत्र के जप से धन में बाधा डालने वाले दोष दूर हो जाते हैं। ध्यान रहे कि इस मंत्र का जप कमल की माला से करना चाहिए।

कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और मां की कृपा से कर्ज की समस्या कभी फिर से परेशान नहीं करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...