back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaniwar Mantra: शनि देव चल रहे हैं नाराज तो इन मंत्रों का करें जाप, घर में बनी रहेगी सुख और शांति

घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको शनि देव को इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।2 March 2024। शनिदेव जिस पर अपनी कृपा दृष्टि करते हैं उस व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। लेकिन शनि की वक्र दृष्टि से मनुष्य ही क्या देवताओं को भी भय लगता है। इसलिए सदैव अच्छे मार्ग पर चलते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। वहीं आपको शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का भी जाप करना चाहिए।

भूलकर भी ना करें यह कार्य

शनि देव की कृपा पाने के लिए और उनको प्रसन्न करने के लिए आप को उनकी पूजा करना चाहिए लेकिन ध्यान रहें। कभी भी किसी के साथ अन्याय न करें। अपने से बड़ों और बुजुर्गों का सदैव सम्मान करें। असहाय और कमजोर लोगों को न सताएं। गरीबों और जरुरत मंदों की सेवा करें। इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

शनिवार के दिन करें यह कार्य

शनि देव की पूजा किसी भी मंदिर में जाकर कर सकते हैं। लेकिन पूजा करते समय वहां दीपक नहीं चलना चाहिए। दीपक आपको किसी पीपल के पेड़ के नीचे ही जलाना चाहिए।

अगर आपका काम कई दिनों से नहीं बन रहा है। तब आपको शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाना चाहिए और चमेली का तेल और सिंदूर उन पर चढ़ाना चाहिए।

शनिवार के दिन तांबे के बर्तन में सिंदूर अक्षत गुड़ डालकर हनुमान जी को चढ़ाए। ऐसा करने से वह प्रसन्न होते हैं। और आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं। और घर में सुख शांति भी बनी रहती है।

इन मंत्रो का करें जाप

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

ॐ शं शनिश्चराय नम:

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...